Rajnandgaon : समितियों के कारण 675 जरूरतमंद परिवारों के लिए यह पर्व खुशियों की सौगात लेकर आया…

राजनांदगांव, दीपावली से पहले बीहड़ जंगलों और दूर.दराज के इलाकों में रहने वाले 675 जरूरतमंद परिवारों के लिए यह पर्व खुशियों की सौगात लेकर आया।

श्रीयोग वेदांत सेवा समिति राजनांदगांव द्वारा आयोजित विशाल सेवा कार्य के अंतर्गत न केवल जीवनोपयोगी सामग्री वितरित की गईए बल्कि गर्मजोशी से स्वागत कर उन्हें दीपावली का वास्तविक खुशी भी दिया गया। पिछले 15 सालों से समिति द्वारा दीपावली के अवसर पर आदिवासी क्षेत्रों में सेवा कार्य किए जाते रहे हैं।

इस परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष भी राजनांदगांव जोन के सेवाधारियों ने बीहड़ वनांचल में पहुंचकर राशन कपड़े कंबल मिठाई दीपक चप्पल बच्चों की नोटबुक कैलेंडर तेल बाल्टी टब लॉकेट और नकद राशि सहित कई आवश्यक सामग्री वितरित की।

सेवा में जुटे सैकड़ों सेवाधारी

इस पुनीत कार्य में राजनांदगांव समिति के साथ खैरागढ़ गंडई डोंगरगढ़ डोंगरगांव चौकी छुरिया और मोहला समितियों के सेवाधारी तन.मन.धन से जुटे रहे। प्रमुख सेवाधारियों में रोहित चंद्राकर नोहर जंघेल राम कुमार देवांगन गोपाल यादव रामाधीन साहू जीवन साहू उमाशंकर कुंवर टीके चंद्राकर संजय साहू प्रवीण चक्रधारी विशेष रूप से सक्रिय रहे।

संकीर्तन और भंडारे से शुरू हुआ आयोजन

सेवा कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन गुरुवंदना और संकीर्तन के साथ हुई। इसके बाद संतों द्वारा स्वास्थ्य समान और संतुलित जीवन जीने की प्रेरणा दी गई। सभी परिवारों को पंक्तिबद्ध बिठाकर गरम भोजन कराया गया और अंत में सामग्री वितरित की गई।

राजनांदगांव झुग्गी क्षेत्र के 130 परिवार

गंडई सुखतरा क्षेत्र में 150 परिवार

खैरागढ़ के गतापार जंगल में 110 परिवार

अंण्चौकी के बरारमुंडी में 25 परिवार

मोहला के हिड़कोटोला में 120 परिवार

डोंगरगढ़ डोंगरगांव छुरिया के 140 परिवार

kgnews

Recent Posts

सुशासन तिहार बना आजीविका संवर्धन का आधार, मत्स्य पालक भरत निषाद को मिली ₹1 लाख की सहायता

सुशासन तिहार बना आजीविका संवर्धन का आधार, मत्स्य पालक भरत निषाद को मिली ₹1 लाख की सहायता

रायपुर  सुशासन शिविरों के माध्यम से शासकीय जनकल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ अंतिम छोर के…

57 minutes ago
निगम के 06 वार्डो में होंगे 01 करोड़ 08 लाख रू. के नये विकास कार्य

निगम के 06 वार्डो में होंगे 01 करोड़ 08 लाख रू. के नये विकास कार्य

रायपुर  नगर पालिक निगम कोरबा के सर्वमंगला नगर जोनांतर्गत वार्ड क्र. 61, 64 तथा दर्री…

1 hour ago
रतलाम के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल 02 व्यक्तियों को त्वरित सहायता से पहुँचाया अस्पताल

रतलाम के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल 02 व्यक्तियों को त्वरित सहायता से पहुँचाया अस्पताल

भोपाल  रतलाम जिले के थाना जावरा शहर क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्पर एवं संवेदनशील…

1 hour ago
पूर्व राज्यसभा सांसद स्व. कैलाश नारायण सारंग की जयंती पर देशभर में मनाया जाएगा मातृ–पितृ भक्ति दिवस

पूर्व राज्यसभा सांसद स्व. कैलाश नारायण सारंग की जयंती पर देशभर में मनाया जाएगा मातृ–पितृ भक्ति दिवस

भोपाल  भारतीय संस्कृति में माता-पिता को देवतुल्य माना गया है। उनके सम्मान, सेवा और आशीर्वाद…

2 hours ago
नीमच रिश्वत कांड पर भड़के दिग्विजय सिंह, कलेक्टर-एसपी से मांगा जवाब

नीमच रिश्वत कांड पर भड़के दिग्विजय सिंह, कलेक्टर-एसपी से मांगा जवाब

नीमच जनपद पंचायत जावद के अध्यक्ष गोपाल चारण के रिश्वत लेते पकड़े जाने के मामले…

2 hours ago
सहकारिता विभाग में सम्मान समारोह आयोजित, अधिकारियों-कर्मचारियों ने दी शुभकामनाएं

सहकारिता विभाग में सम्मान समारोह आयोजित, अधिकारियों-कर्मचारियों ने दी शुभकामनाएं

रायपुर आयुक्त सहकारिता एवं पंजीयक सहकारी संस्थाएं छत्तीसगढ़ श्री महादेव कावरे (आईएएस) के सेवानिवृत्त होने…

3 hours ago