राजनांदगांव, स्कूल के शिक्षकों के बाद अब कॉलेज के प्रोफेसरों को श्वानों की निगरानी करने जिम्मेदारी सौंपी गई है। सभी कॉलेजों में नोडल अधिकारी नियुक्त कर टीम बनाई गई है। इसमें अन्य स्टाफ को शामिल किया गया है। नोडल अधिकारी मॉनिटरिंग करेंगे।
जिले में करीब 24 सरकारी कॉलेज है जहां आवारा कुत्ते मंडराते नजर आते है। श्वानों के प्रवेश पर निगम को इसकी सूचना दी जाएगी। कॉलेजों में प्राध्यापकों और सहायक प्राध्यापकों को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया। कॉलेज परिसर में बाउंड्रीवाल दुरूस्त की जा रही है। कॉलेजों में नोडल अधिकारी का नाम, मोबाइल नंबर और हेल्प लाइन नंबर की जानकारी चस्पा की गई है। शहर का सबसे पुराना और ऐतिहसिक दिग्विजय कॉलेज तीन तरफ से रानी सागर और बुढ़ा सागर से घिरा हुआ है। वहीं सामने वाले मेन गेट पर सुरक्षा गार्ड् रहता है। ऐसे में यहां श्वानों का प्रवेश मुश्किल है। साइंस कॉलेज और कमला कॉलेज में पर्याप्त बाउंड्रीवाल और फेंसिंग होने की जानकारी दी गई। उच्च शिक्षा विभाग के आदेश पर यहां भी टीम बनी है। नोडल अफसरों का नाम, मोबाइल नंबर, हेल्प नंबर को नोटिस बोर्ड में चस्पा किया है।
सूरजपुर/ रायपुर. प्रदेश के वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप के मार्गदर्शन तथा प्रधान मुख्य…
रायपुर. उप मुख्यमंत्री अरुण साव किरंदुल में तहसील साहू संघ द्वारा आयोजित कर्मा महोत्सव, नवीन…
बीएमएचआरसी में 12 किलो के जटिल ओवरी ट्यूमर की सफल सर्जरी -बड़ी आंत, पेशाब की…
दंतेवाड़ा. पश्चिम एशिया में उपजे मौजूदा संकट और उससे उत्पन्न परिस्थितियों को देखते हुए छत्तीसगढ़…
उप मुख्यमंत्री अरुण साव का बस्तर में निर्माण कार्यों का निरीक्षण जारी मिशन अमृत के…
नैनो उर्वरकों से खेती बन रही अधिक लाभकारी, किसानों को मिल रहे बेहतर परिणाम कम…