छत्तीसगढ़

Rajnandgaon : इंदौर और गांधीनगर कों नांदगांव में दोहराएंगे डॉ रमन – संतोष पिल्ले…

कहा – नलों से गंदा पानी आने को लेकर निगम की नींद अभी-अभी टूटी है

राजनांदगांव। नगर निगम की लापरवाही के चलते राजनांदगांव की जनता को गंदा और कीड़े युक्त पानी पीने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है लेकिन हैरानी की बात यह है कि जिम्मेदार जनप्रतिनिधि और अधिकारी इस गंभीर समस्या पर आंख मूंदे बैठे हैं। नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष संतोष पिल्ले ने आरोप लगाया है कि नलों से दूषित पानी की शिकायतों के बावजूद निगम प्रशासन की नींद देर से टूटी और अब भी हालात को लेकर कोई गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है।


पिल्ले ने कहा कि जब वार्डों से लगातार गंदे पानी की शिकायतें सामने आईं तब भी न तो महापौर ने और न ही निगम आयुक्त ने मौके पर जाकर निरीक्षण करना उचित समझा। मजबूरन उन्हें स्वयं निगम की टीम के साथ प्रभावित इलाकों में जाना पड़ा।उन्होंने बताया कि कुछ दिन पूर्व स्वयं नेता प्रतिपक्ष संतोष पिल्ले के साथ वार्ड पार्षद संगीता युधिष्ठिर देवांगन ने नलों से कीड़े युक्त और बदबूदार पानी आने की शिकायत निगम आयुक्त से की थी। लेकिन इसके बावजूद प्रशासन ने इस मामले में गंभीर लापरवाही बरती। यदि समय रहते कार्रवाई की जाती तो जनता को इस संकट का सामना नहीं करना पड़ता।

संतोष पिल्ले ने इस पूरे मामले में क्षेत्रीय विधायक एवं विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह की भूमिका पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि अपने ही विधानसभा क्षेत्र में शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने में डॉ. रमन सिंह की गंभीर उदासीनता सामने आ रही है। ऐसा प्रतीत होता है कि वे इंदौर और गांधीनगर जैसी भयावह जल आपूर्ति घटनाओं को राजनांदगांव में दोहराना चाहते हैं तभी उन्होंने महापौर, निगम आयुक्त और अपने पार्षदों को समय रहते सजग नहीं किया। उन्होंने ने तीखा हमला बोलते हुए कहा कि ऐसा लगता है कि डॉ. रमन सिंह के एजेंडे में जनता की बुनियादी समस्याएं नहीं हैं। उन्होंने आगे चेतावनी दी कि यदि जल्द ही शुद्ध पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित नहीं की गई और दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो कांग्रेस और नगर निगम में विपक्ष जनता के साथ मिलकर आंदोलन करने से पीछे नहीं हटेगा।

kgnews

Recent Posts

CG : सेवा सेतु की पहल : एक ही दिन में मिला विवाह प्रमाण पत्र, लाभार्थी ने जताया आभार …

CG : सेवा सेतु की पहल : एक ही दिन में मिला विवाह प्रमाण पत्र, लाभार्थी ने जताया आभार …

बेमेतरा । शासन की जनहितकारी पहल 'सेवा सेतु' नागरिकों को त्वरित, पारदर्शी और सहज सेवाएं…

1 minute ago
CG CM साय आज गरियाबंद दौरे पर, श्री जगन्नाथ मंदिर में करेंगे पूजा-अर्चना

CG CM साय आज गरियाबंद दौरे पर, श्री जगन्नाथ मंदिर में करेंगे पूजा-अर्चना

रायपुर. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज गरियाबंद जिले के अमलीपदर दौरे पर रहेंगे। दौरे…

16 minutes ago
CG : स्वस्थ एवं कुपोषण मुक्त बेमेतरा की दिशा में तेज हों प्रयास …

CG : स्वस्थ एवं कुपोषण मुक्त बेमेतरा की दिशा में तेज हों प्रयास …

बेमेतरा । जिले में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने, कुपोषण…

17 minutes ago
CG : संकटग्रस्त बच्चों की मदद के लिए हेल्पलाइन 1098 पर कॉल करें : कलेक्टर …

CG : संकटग्रस्त बच्चों की मदद के लिए हेल्पलाइन 1098 पर कॉल करें : कलेक्टर …

सारंगढ़-बिलाईगढ़ । कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू सह समिति अध्यक्ष के द्वारा कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में महिला…

20 minutes ago
CG : 25 से 29 जुलाई तक होगा पाँच दिवसीय कम्युनिटी मीडिएशन प्रशिक्षण …

CG : 25 से 29 जुलाई तक होगा पाँच दिवसीय कम्युनिटी मीडिएशन प्रशिक्षण …

दुर्ग । प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष के. विनोद कुजूर के मार्गदर्शन में 22 जुलाई…

23 minutes ago
CG : हाईकोर्ट का बड़ा फैसला : परिवार में वैध जाति प्रमाण पत्र हो तो 1950 के दस्तावेज जरूरी नहीं…

CG : हाईकोर्ट का बड़ा फैसला : परिवार में वैध जाति प्रमाण पत्र हो तो 1950 के दस्तावेज जरूरी नहीं…

बिलासपुर । छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने जाति प्रमाण पत्र जारी करने को लेकर महत्वपूर्ण फैसला सुनाते…

24 minutes ago