राजनांदगांव, न्यूनतम मासिक पेंशन 7500 रूपया और और डीए की मांग पर ईपीएस-95 पेंशनरों ने बुधवार को धरना प्रदर्शन किया। राष्ट्रीय संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देशानुसार राष्ट्रीय संघर्ष समिति के ईपीएस-95 पेंशनरों ने 11 बजे से 2 बजे तक कलेक्टर कार्यालय के सामने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। पेंशनरों ने धरना प्रदर्शन में नारेबाजी की और सरकार को न्यूनतम मासिक पेंशन 7500 और DA की 8 साल से की जा रही मांग पूरी करने और सरकार पर वादा निभाओ की नारेबाजी करते दबाव बनाया
जिला अध्यक्ष राजेन्द्र वर्मा ने बताया धरना प्रदर्शन के बाद कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया। धरना प्रदर्शन में महिला विंग की अध्यक्ष उर्मिला सिंह, सचिव जेना बाई मेश्राम, शुकुवारो बाई, दुर्गा बाई, शांति बाई गढ़े, लैज़ा बाई, ईश्वरी मुदलियार, मनहरण सिंह ठाकुर, डीके श्रीवास्तव, सूरजभान देवांगन, सीके देशमुख, मोहम्मद यूसुफ, मुकेश चौबे, रामजी वर्मा, चंद्रशेखर पिल्ले आदि मौजूद रहे।
भोपाल गुना जिले के थाना राघौगढ़ क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्पर एवं संवेदनशील कार्रवाई…
भोपाल बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व, उमरिया अंतर्गत पनपथा बफर क्षेत्र के ग्राम खेरवा टोला में 24…
रायपुर वन मंत्री केदार कश्यप ने किए मां दंतेश्वरी के दर्शन, प्रदेश की सुख-समृद्धि और…
भोपाल ऐशबाग में रहने वाले एक ऑटो इलेक्ट्रिक वर्कशाप संचालक साइबर ठगी का शिकार हो…
भोपाल उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने मंत्रालय में लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग की…
रायपुर निगम के विभिन्न वार्डो को मिली 04 करोड़ 85 लाख रू. के विकास कार्यो…