राजनांदगांव, युवा दिवस के अवसर पर संस्कारधानी तीरंदाजी संघ, जिला इकाई राजनांदगांव के तत्वावधान में एकदिवसीय तीरंदाजी प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर मुख्य अतिथि एवं संघ के संरक्षक खूबचंद पारख, कार्यक्रम की अध्यक्षता राजेंद्र गोलछा, राधेश्याम गुप्ता, सांसद प्रतिनिधि देवशरण सेन, हेमंत शेखर यादव एवं पार्षद शैंकी बग्गा विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस एकदिवसीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में 130 से अधिक खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों के अभिभावक एवं दर्शक उपस्थित रहे।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि खूबचंद पारख ने अपने उद्बोधन में कहा कि संघ द्वारा जिले में तीरंदाजी खेल के लिए निरंतर प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है, जिससे खिलाड़ी प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए तैयार हो रहे हैं। यहां से प्रशिक्षण प्राप्त खिलाड़ी प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर की विभिन्न प्रतियोगिताओं में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर रहे हैं।
डीपीएस राजनांदगांव के खेल प्रशिक्षक कुशल राजक, खेल प्रशिक्षक अंजली यादव, अनुसूया साहू, भूपेंद्र सिंह जंगलपुर आर्चरी सेंटर से, जतिन यादव एवं राहुल साहू के प्रयासों से यह आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। संघ का इसमें रहा सहयोग इस कार्यक्रम के सफल आयोजन में संस्कारधानी तीरंदाजी संघ, जिला इकाई राजनांदगांव के मुख्य प्रशिक्षक राहुल साहू की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
छिंदवाड़ा मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा के एक मौलाना का बड़ा कांड सामने आया है। यहां…
जगदलपुर. जगदलपुर के टाउन हॉल में आयोजित सामूहिक विवाह समारोह सिर्फ शादी का कार्यक्रम नहीं…
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की घोषणा पर त्वरित अमल, ग्रामीणों की मांगों को मिली स्वीकृति…
डॉ .वर्णिका शर्मा की पहल से गंभीर रूप से बीमार बालिका को मिला एम्स रायपुर…
दंतेवाड़ा. दंतेवाड़ा को भविष्य की जरूरतों के अनुरूप विकसित करने की कवायद तेज हो गई…
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सहायक है, मानव बुद्धि का विकल्प नहीं-डेका समर्थ भारत कॉन्क्लेव 2026 का उद्घाटन…