राजनांदगांव, नवरात्रि मेले के दौरान डोंगरगढ़ रोड में रफ्तार का कहर कम नहीं हो रहा है। लगातार दूसरे दिन फिर दो सड़क दुर्घटना सामने आई है। इसमें दो लोगों की मौत हो गई। रविवार दोपहर 1 बजे मोपेड को तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में मोपेड सवार​ रिटायर्ड शिक्षक की मौत हो गई।

बसंतपुर के बैजनाथ नगर में रहने वाले 62 वर्षीय कार्तिक यादव अपने साथी महेश यादव के साथ माता के दर्शन करने डोंगरगढ़ गए थे लौटते वक्त टेका हल्दी गांव के पास हुए हादसे में कार्तिक यादव और महेश यादव को गंभीर चोटें आई थी उन्हें मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में दाखिल ​किया गयाए जहां कार्तिक की मौत हो गई। कार्तिक छग के लोक कलाकार कांति कार्तिक यादव के पिता थे। महेश का इलाज जारी है। िसर्फ वही नकारात्मक खबर जो आपको जानना जरूरी है

टेड़ेसरा में ही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। घटना शनिवार सुबह की है। टेड़ेसरा में रहने वाले 54 वर्षीय गोवर्धन सिन्हा टेड़ेसरा के एक निजी कंपनी में काम करते थे। शनिवार सुबह अपनी बाइक से ड्यूटी जाने निकले थेए जिन्हें स्कॉर्पियो क्रमांक सीजी 07 एडब्ल्यू 1080 के चालक ने टक्कर मार दी। हादसे में घायल गोवर्धन सिन्हा को दुर्ग हॉस्पिटल पहुंचायाए जहां रविवार को उनकी मौत हो गई है।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *