अंबागढ़ चौकी, के ग्राम छछानपहरी में एक युवक की जमकर पिटाई कर दी। गंभीर रुप से घायल युवक को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल रेफर किया गया। जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। मारपीट में युवक की मौत के बाद गांव में माहौल तनावपूर्ण है।
घटना बुधवार रात की है। पुलिस ने बताया कि ग्राम छछानपहरी में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन रखा गया था। जिसे देखने गांव का साहिल साहू अपने दोस्तों के साथ गया था। जहां रात करीब 1ण्30 बजे आरोपी सुनील साहू और उसके दोस्तों से साहिल का विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि आरोपी सुनील साहू ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर साहिल की जमकर पिटाई कर दी। जिससे साहिल बेसुध हो गया। जिसे ग्रामीण पहले अंबागढ़ चौकी हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। गंभीर स्थिति को देखते हुए साहिल को मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल रेफर किया गयाए जहां उसकी मौत हो गई। इधर पुलिस ने आरोपियों पर अपराध दर्ज कर लिया है। युवक की मौत की खबर लगते हुए ग्रामीण आक्रोशित हो गए आरोपी युवकों पर कार्रवाई की मांग की जा रही है।
भोपाल मध्यप्रदेश राज्य कृषि उपज विपणन (मंडी) बोर्ड के अधिकारी एवं कर्मचारियों के लिए जुलाई…
रायपुर जनजातीय बालिकाओं के सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम बनेगा शबरी वाचनालय - डेका राज्यपाल …
भोपाल उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री इंदर सिंह परमार ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण…
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा युवाओं एवं विद्यार्थियों के साथ रोजगार के नाम पर की जा…
भोपाल अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस के उपलक्ष्य में वन विहार राष्ट्रीय उद्यान द्वारा आयोजित ‘बाघ सप्ताह’…
भोपाल सावन महीने के पहले प्रदेश में वर्षा की झड़ी लग गई। बीते दो दिन…