राजनांदगांव, ट्रेन में यात्रियों से अवैध वसूली की शिकायत पर आरपीएफ ने चार किन्नरों को गिरफ्तार किया है। किन्नरों पर रेलवे अधििनयम के तहत कार्रवाई की गई है। आरपीएफ प्रभारी तरुणा साहू ने बताया कि रेल मदद एप के माध्यम से शिकायत प्राप्त हुई कि गाड़ी संख्या 22816 बिलासपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस के जनरल कोच में कुछ किन्नर यात्रियों से जबरन पैसे मांग रहे हैं।
सूचना पर रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट की टीम ने शिकायतकर्ता से संपर्क किया गया, जिन्होंने अपना नाम रोमेश कुमार बताया। उन्होंने बताया कि वे अपने परिवार के साथ गोंदिया से रायपुर की यात्रा कर रहे हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए टीम ने जांच शुरु की। इस दौरान कोच में घूम-घूमकर अवैध रूप से पैसे मांग रहे मधु किन्नर, सोनाली किन्नर, काजल किन्नर और ढिल्लू किन्नर को गिरफ्तार किया गया।
भोपाल मध्यप्रदेश के उभरते एथलीटों के लिए सोमवार से अपनी प्रतिभा साबित करने का महत्वपूर्ण…
रायपुर किचन गार्डन से आत्मनिर्भर बन रहीं बिहान की दीदियां घरों की बाड़ी (किचन गार्डन)…
रायपुर कभी हाथों में हथियार उठाने वाले 25 आत्मसमर्पित युवाओं ने अब खेती, पशुपालन और…
रायपुर धमतरी के सत्यांशु ने स्वीडन में लहराया तिरंगा मन में दृढ़ संकल्प, कठिन परिश्रम…
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में रविवार को भोपाल से सटे ऐतिहासिक गांव…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित सीएम हेल्पलाइन प्रदेशवासियों की समस्याओं के…