राजनांदगांव, पंडित शिवकुमार शास्त्री कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र सुरगी राजनांदगांव के चतुर्थ वर्ष के विद्यार्थियों द्वारा रावे कार्यक्रम के अंतर्गत ग्राम धामनसरा में कृषि संबंधित विभिन्न गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। महाविद्यालय की अधिष्ठाता डॉ. विनम्रता जैन तथा रावे कार्यक्रम समन्वयक डॉ. शिवाजी लिमजे के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम में सूखे फूलों से प्राकृतिक धूप तैयार करने की विधि का प्रदर्शन किया गया।

यह प्रदर्शन डॉ. अभय बिसेन (उद्यानिकी विभाग) के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। जिसमें विद्यार्थियों ने सूखे फूल, घी, शहद, कपूर और हवन सामग्री का उपयोग कर कम लागत में धूप तैयार करने की पूरी प्रक्रिया किसानों और महिला स्वयं सहायता समूह को समझाई। विद्यार्थियों ने फूलों को सुखाने, पीसने, सामग्री मिलने तथा धूप के कोन बनाने की चरणबद्ध विधि का व्यावहारिक प्रदर्शन किया उन्होंने बताया कि मंदिरों और घरों से प्राप्त बेकार फूलों का उपयोग कर पर्यावरण अनुकूल धूप तैयार की जा सकती है। जिससे घरेलू उपयोग के साथ-साथ लघु उद्यम भी शुरू किया जा सकता है। ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना की और इसे अपने घरों में अपनाने की इच्छा व्यक्त की।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *