Rajnandgaon : खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम द्वारा नागरिकों तक गुणवत्तायुक्त खाद्य सामग्री पहुंचाने लगातार की जा रही कार्रवाई…

राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम द्वारा जिले के नागरिकों को गुणवत्तायुक्त खाद्य सामग्री पहुंचाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। साथ ही खाद्य व्यापारियों से अपने प्रतिष्ठान में सही गुणवत्ता के खाद्य सामग्री का ही विक्रय, भंडारण, प्रदर्शन, विनिर्माण करने की समझाईश भी दी जा रही है।
इसी कड़ी में खाद्य सुरक्षा अधिकारी नेमीचंद पटेल द्वारा गणपति फूड प्रोडक्ट्स ग्राम बोरी का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान प्रतिष्ठान में खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम 2006 के तहत पर्याप्त साफ-सफाई एवं प्रतिष्ठान में विनिर्मित खाद्य पर चस्पा लेबल नियमानुसार नहीं होने के कारण नोटिस जारी किया गया। साथ ही प्रतिष्ठान से खाद्य टोस्ट (रस्क) का नमूना संकलित कर जांच हेतु राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला प्रेषित किया गया। छुरिया विकासखंड स्थित फर्म साहू प्रोविजन के निरीक्षण के दौरान नीलकंठ कढ़ी पाउडर को बेसन के नाम से बेचा जा रहा था। जिसका नमूना संकलित कर जांच हेतु राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला रायपुर प्रेषित किया गया। इन दोनों नमूनों की जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। इसी क्र्रम में छुरिया विकासखंड के फर्म युवराज किराना स्टोर्स का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान फर्म में सूजी 500 ग्राम के 35 पैकेट, शाही आचार मसाला (250 ग्राम) के 70 पैकेट, खजूर (1 किलोग्राम) के 3 पैकेट, कसूरी मेथी (100 ग्राम) के 17 पैकेट तथा लगभग 2 किलोग्राम क्रीम रोल अवसान तिथि के पश्चात विक्रय किया जा रहा था। सभी खाद्य सामग्री को सील कर दिया गया है एवं मौके पर आवश्यक दस्तावेज तैयार कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। जांच पूर्ण होने के बाद शीघ्र ही इस मामले को सक्षम न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।

kgnews

Recent Posts

मंत्री सारंग ने सड़क निर्माण के साथ प्रभावित परिवारों के पुनर्वास की बनाई राह

मंत्री सारंग ने सड़क निर्माण के साथ प्रभावित परिवारों के पुनर्वास की बनाई राह

भोपाल भोपाल में 10 लेन सड़क निर्माण परियोजना के अंतर्गत नयापुरा सेंट्रल जेल के समीप…

8 hours ago
गुना के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल महिला को त्वरित सहायता से पहुँचाया अस्पताल

गुना के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल महिला को त्वरित सहायता से पहुँचाया अस्पताल

भोपाल  गुना जिले के थाना विजयपुर क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्पर एवं संवेदनशील कार्रवाई…

9 hours ago
बहतराई खेल प्रशिक्षण केन्द्र में निर्माण और मरम्मत के कार्यों में देरी पर भड़के उप मुख्यमंत्री अरुण साव

बहतराई खेल प्रशिक्षण केन्द्र में निर्माण और मरम्मत के कार्यों में देरी पर भड़के उप मुख्यमंत्री अरुण साव

रायपुर  उप मुख्यमंत्री तथा खेल एवं युवा कल्याण मंत्री  अरुण साव ने आज बिलासपुर में…

9 hours ago
इंदौर पुलिस की बड़ी सफलता स्क्रैप व्यापारी के कर्मचारी से 29 लाख 65 हजार रुपए की लूट का खुलासा 03 आरोपी गिरफ्तार

इंदौर पुलिस की बड़ी सफलता स्क्रैप व्यापारी के कर्मचारी से 29 लाख 65 हजार रुपए की लूट का खुलासा 03 आरोपी गिरफ्तार

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेश में संगठित अपराधों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही…

9 hours ago
जनजातीय गौरव को सहेजते हुए विकास के नए आयाम गढ़ रही है सरकार : मुख्यमंत्री साय

जनजातीय गौरव को सहेजते हुए विकास के नए आयाम गढ़ रही है सरकार : मुख्यमंत्री साय

रायपुर   मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने आज गरियाबंद जिले के ग्राम दर्रापारा में अखिल भारतीय…

9 hours ago