Home » Rajnandgaon : ग्रीष्मकाल में शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए टंकी की सफाई कराई जा रही है…

Rajnandgaon : ग्रीष्मकाल में शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए टंकी की सफाई कराई जा रही है…

23/01/2026
cropped-cropped-cropped-11-final-kg-logo-Copy-1.png

राजनांदगांव, यातायात (ट्रांसपोर्ट) नगर टंकी की सफाई कार्य किया जाना है। जिसके कारण उक्त टंकी से 23 जनवरी को शाम के समय पेयजल आपूर्ति बाधित रहेगी। 24 जनवरी से पानी सप्लाई यथावत रहेगी।

नगर निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा ने बताया कि ग्रीष्मकाल में शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने महापौर मधुसूदन यादव के निर्देश पर ग्रीष्म ऋतु में पानी टंकियों की सफाई कराई जा रही है। सप्लाई क्षेत्र रेवाडीह, पेण्ड्री, इस्कान विहार कॉलोनी, जीवन आवास, अटल विहार कॉलोनी एवं मेडिकल कॉलेज क्षेत्र में 23 जनवरी की शाम को पेयजल सप्लाई बाधित रहेगी। 24 जनवरी शनिवार को सुबह समय में सप्लाई यथावत होगी।

Leave a comment