अंबागढ़ चौकी, ग्राम कुंदवारदल्ली में बेटे को भरमार बंदूक से गोली मारने वाले पिता ने आत्महत्या कर ली। गांव के तीन किमी. दूर जंगल में पेड़ पर आरोपी की लाश फंदे पर लटकी मिली है। इधर गोली के छर्रे से घायल मृतक की पत्नी की हालत भी नाजुक बनी हुई है।
घटना शुक्रवार शाम हुई थी। कुंवारदल्ली में रहने वाले 48 वर्षीय संतराम उइके ने घरेलू विवाद पर अपने बेटे 22 वर्षीय शेखर उईके को भरमार बंदूक से गोली मार दी थी। घटना में शेखर उइके की मौके पर मौत हो गई। जबकि संतराम की पत्नी को भी गोली के छर्रे लगे थे,जिससे वह गंभीर रुप से घायल है। इधर वारदात के बाद संतराम ने गांव से दूर जंगल में जाकर फांसी लगा ली। अंबागढ़ चौकी थाना प्रभारी अश्वनी राठौर ने बताया कि घटना में इस्तेमाल बंदूक जब्त कर ली गई है। संतराम के शव का पोस्टमार्टम कर शव परिवार के सदस्यों को सौंप दिया गया है। बता दें कि संतराम उइके अपनी पत्नी से मारपीट कर रहे थे, तभी उनके बेटे शेखर ने इसका विरोध किया था।
भोपाल भोपाल में 10 लेन सड़क निर्माण परियोजना के अंतर्गत नयापुरा सेंट्रल जेल के समीप…
भोपाल गुना जिले के थाना विजयपुर क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्पर एवं संवेदनशील कार्रवाई…
रायपुर उप मुख्यमंत्री तथा खेल एवं युवा कल्याण मंत्री अरुण साव ने आज बिलासपुर में…
भोपाल खरगोन में 11 से 16 जून 2026 तक आयोजित जी.एच. रायसोनी मेमोरियल मध्यप्रदेश स्टेट…
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेश में संगठित अपराधों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज गरियाबंद जिले के ग्राम दर्रापारा में अखिल भारतीय…