cropped-cropped-cropped-11-final-kg-logo-Copy-1.png

राजनांदगांव, साल के पहले दिन जिले में 2663 किसान धान बेचने पहुंचे। 15 नवंबर 2025 से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की शुरूआत हुई थी।

अवकाश के दिनों को छोड़ कर डेढ़ माह के भीतर 71696 किसानों से 37 लाख क्विंटल धान खरीदा गया। वहीं किसानों को 88540.80 लाख भुगतान किया गया है। धान बेच कर किसानों ने 25794.12 लाख रुपए के कर्ज का लिंकिंग से भुगतान किया है। हालांकि धान की बंपर आवक और खरीदी के मुकाबले केवल 8 लाख क्विंटल धान का परिवहन किया जा सका है।

जिले में करीब 1 लाख 32 हजार किसानों ने धान बेचने पंजीयन कराया है। लेकिन अब भी 62 हजार किसानों से धान खरीदी करना शेष है। 31 जनवरी तक धान खरीदी की जाएगी। इस पर 76 लाख क्विंटल का लक्ष्य था जिसके मुकाबले 37 लाख की खरीदी की जा चुकी है। खाद्य विभाग और डीएमओ ने राइस मिलर्स को धान के उठाव में तेजी लाने निर्देश दिए है। आगामी दिनों में तेजी से डीओ जारी किया जाएगा। धान की बंपर आवक होने के कारण 50 से ज्यादा खरीदी केन्द्रों में धान जाम की स्थिति निर्मित हो गई है।

तेजी से उठाव नहीं किया गया तो धान खरीदी प्रभावित होगी। इससे किसानों की समस्या बढ़ सकती है। समिति कर्मियों ने धान के उठाव में शीघ्र तेजी लाने की मांग की है ताकि परेशानी न हो।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *