लखराम| भारतीय स्टेट बैंक शाखा रतनपुर द्वारा सीएसआर मद से ग्रामीण क्षेत्र की स्कूली छात्राओं को निःशुल्क साइकिलों का वितरण किया गया। इस अवसर पर रिंगवार के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला में अध्ययनरत दस छात्राओं को स्कूल आने-जाने की सुविधा नई साइकिलें मिलीं। साइकिल पाकर छात्राओं के चेहरे खुशी से खिल उठे।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष लवकुश कश्यप उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए भारतीय स्टेट बैंक का यह प्रयास अत्यंत प्रशंसनीय है। वहीं बिलासपुर संभाग के उप महाप्रबंधक आलोक रंजन ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले बच्चों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराना एसबीआई की प्राथमिकता है। संकुल समन्वयक जय वैष्णव ने बैंक प्रबंधन का आभार जताया। कार्यक्रम में शाखा प्रबंधक श्रवण मिश्रा, संजय सोनी, नीरज जायसवाल, प्रशांत यादव, अशोक साहू सहित अन्य मौजूद रहे।
राजनांदगांव। नंदई चौक डबरी पारा निवासी प्रतिष्ठित सब्जी व्यापारी प्रेम लाल सोनकर, पिता स्वर्गीय लखन…
महासमुंद , महासमुंद विकासखंड के ग्राम लोहारडीह निवासी क्रान्ति कुमार चंद्राकर एक शिक्षित एवं प्रगतिशील…
कहा सुविधाओं में कमी नही होगी, परिणाम बेहतर आना चाहिए गौरेला पेंड्रा मरवाही, कलेक्टर डॉ.…
बिलासपुर । छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने कोरबा नगर निगम के 60 दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों के पक्ष…
मछलियों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए घोषित किया गया बंदउल्लंघन पर 25 हजार रुपये…
भगत सिंह चौक में 15 से 17 जून तक जनसंपर्क विभाग द्वारा होगा विशेष आयोजन…