Rajnandgaon : डोंगरगांव ब्लॉक में नई सोसाइटी खुलने से किसानों को मिलेगी राहत…

डोंगरगांव . प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा किसानों के हित में एक ऐतिहासिक निर्णय लिया गया है, जिसके तहत अंचल में नवीन सोसाइटी केन्द्र खोलने की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है। इस निर्णय से क्षेत्र के हजारों किसानों को धान बेचने और अन्य कार्यों में आसानी होगी, जो उनके लिए एक राहत भरी खबर है। किसानों की मांग पर सेवा सहकारी समिति डोंगरगांव में शामिल 19 गांवों को तीन भागों में विभक्त किया गया है।

अब, घुघवा और मोहड़ को नवीन सोसाइटी केन्द्र बनाया गया है। इस बदलाव से, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह, प्रदेश के मुयमंत्री विष्णुदेव साय, पूर्व मुयमंत्री डॉ. रमन सिंह, सहकारिता मंत्री केदार कश्यप और सांसद संतोष पाण्डेय की मंशानुसार किसानों को उनके समीपवर्ती केन्द्र में अपनी उपज विक्रय करने का अवसर मिलेगा।

डोंगरगांव सोसायटी में ग्राम मटिया, करियाटोला, सेवतापारा, बगदई, बरगांव, जामसरार और मनेरी के लगभग 1183 किसान शामिल होंगे। घुघवा सोसाइटी में घुघवा, साल्हे, गुंगेरी नवागांव, कोनारी, बरसनटोला, अमलीडीह और आरी के लगभग 1122 किसान शामिल होंगे।

मोहड़ सोसायटी में माथलडबरी, मोहड़, कोहका और रेंगाकठेरा के लगभग 1482 किसान शामिल होंगे। इन नये केन्द्रों के गठन से अब किसानों को अपनी उपज को अधिक सुविधाजनक तरीके से बेचने की सुविधा मिलेगी और सोसायटी से संबंधित अन्य कार्यों में भी आसानी होगी।

अन्नदाता के लिए दीपावली उपहार

राजपत्र में प्रकाशन के बाद इन सोसाइटियों का अस्तित्व में आना, डोंगरगांव ब्लॉक में कुल 8 नई समितियों के गठन को दर्शाता है। यह किसानों के लिए भाजपा सरकार का एक महत्वपूर्ण कदम है, जिसे दिवाली के उपहार के रूप में देखा जा रहा है। अब किसानों को अपनी उपज बेचने में अधिक सुविधा होगी, और उन्हें सोसाइटी के अन्य कार्यों में भी सरलता मिलेगी।

kgnews

Recent Posts

राजस्व प्रकरणों के ऑनलाइन पंजीयन, ई-ऑफिस के प्रभावी संचालन तथा शिक्षा, स्वास्थ्य एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा

राजस्व प्रकरणों के ऑनलाइन पंजीयन, ई-ऑफिस के प्रभावी संचालन तथा शिक्षा, स्वास्थ्य एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा

रायपुर बिलासपुर संभागायुक्त  सुनील जैन ने शुक्रवार को जांजगीर-चांपा कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय अधिकारियों…

5 hours ago
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में ओरछा हेरिटेज विजन के क्रियान्वयन के लिए स्टेट लेवल कमेटी का गठन

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में ओरछा हेरिटेज विजन के क्रियान्वयन के लिए स्टेट लेवल कमेटी का गठन

भोपाल  राज्य शासन द्वारा ओरछा हेरिटेज विज़न के अनुरूप परियोजनाओं की कॉनफॉर्मिटी सुनिश्चित किए जाने…

6 hours ago
वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने निःशुल्क पौधा वितरण वैन को दिखाई हरी झंडी

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने निःशुल्क पौधा वितरण वैन को दिखाई हरी झंडी

रायपुर वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक  ओपी चौधरी ने रायगढ़ प्रवास के दौरान आज अपने…

6 hours ago
वन मंत्री केदार कश्यप के निर्देश पर वन अपराधों की जांच प्रक्रिया को बनाया जा रहा अधिक प्रभावी

वन मंत्री केदार कश्यप के निर्देश पर वन अपराधों की जांच प्रक्रिया को बनाया जा रहा अधिक प्रभावी

रायपुर वन मंत्री  केदार कश्यप के निर्देश पर वन अपराधों की जांच प्रक्रिया को बनाया…

6 hours ago
शत-प्रतिशत सत्यापन कर पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करें: मुख्य सचिव विकास शील

शत-प्रतिशत सत्यापन कर पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करें: मुख्य सचिव विकास शील

रायपुर मुख्य सचिव  विकास शील की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल…

6 hours ago
एक पेड़ माँ के नाम 3.0’ से हरित भविष्य का संकल्प होगा और मजबूत : वनमंत्री श्री केदार कश्यप

एक पेड़ माँ के नाम 3.0’ से हरित भविष्य का संकल्प होगा और मजबूत : वनमंत्री श्री केदार कश्यप

रायपुर ‘एक पेड़ माँ के नाम 3.0’ से हरित भविष्य का संकल्प होगा और मजबूत…

6 hours ago