राजनांदगांव, डोंगरगांव थाना क्षेत्र के ग्राम रुदगांव में मामूली विवाद में युवक के हत्या का प्रयास हुआ है। आरोपियों ने युवक की लाठी से जमकर पिटाई की, इसके बाद धारदार चाकू से शरीर के कई हिस्से में वार किया। जिससे युवक गंभीर रूप से घायल है।
घटना सोमवार शाम करीब 6.30 बजे की है। पुलिस ने बताया कि रुदगांव में 26 जनवरी को मड़ई मेले का आयोजन रखा गया था। इसी दौरान गांव के गैंदूराम सोनकर और अभय सोनकर तालाब के पास बैठे थे। तभी उनका आरोपी खिमेश ठाकुर से गाली देने की बात पर विवाद हो गया। कुछ देर बाद खिमेश ठाकुर अपने साथी प्रेम पटेल, पंकज निषाद और त्रिलोकचंद के साथ मौके पर पहुंचा, जिन्होंने पहले गैंदूराम की जमकर पिटाई की और उसके हत्या की नीयत से चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिया। पुलिस ने आरोपियों पर मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
भोपाल देवास जिले के थाना औद्योगिक क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर कार्यवाही…
भोपाल ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार, आजीविका सृजन एवं टिकाऊ परिसंपत्तियों के निर्माण को नई गति…
रायपुर चिकित्सा में आधुनिक तकनीक के साथ मानवीय संवेदनाएं भी जरूरी है राज्यपाल रमेन डेका…
भोपाल राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस पुरस्कार 2026 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के कुशल नेतृत्व में उज्जैन ने…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सशक्त नेतृत्व में प्रदेश में प्रत्येक बच्चे तक गुणवत्तापूर्ण…
भोपाल उच्च शिक्षा विभाग में वर्तमान में स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया जारी है। ऐसे…