राजनांदगांव, जुआ-सट्टा के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सोमनी पुलिस ने ग्राम ठाकुरटोला के तालाब पार में जुआ खेल रहे चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 9,370 रुपए की नगदी और ताश की पत्तियां जब्त की हैं। पुलिस के अनुसार पेट्रोलिंग के दौरान उन्हें सूचना मिली कि ग्राम ठाकुरटोला के तालाब पार में कुछ लोग ताश की पत्तियां लेकर जुआ खेल रहे हैं। इसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए वहां दबिश दी और आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान पप्पू सोनी (36 वर्ष), नीलकंठ निषाद (36 वर्ष), हेमंत साहू (24 वर्ष) और महेश कुमार मारकंडे (25 वर्ष) के रूप में हुई है।

आरोपी ग्राम ठाकुरटोला के निवासी हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से 9,370 रुपए नकदी और 52 ताश की पत्तियां बरामद की हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है। पुलिस का कहना है कि जुआ-सट्टा के खिलाफ उनकी कार्रवाई जारी रहेगी और ऐसे अपराधों पर सख्त नियंत्रण रखा जाएगा।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *