राजनांदगांव, छुईखदान थाना क्षेत्र अंतर्गत सड़क हादसे में तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान राजेश यादव (37 वर्ष), निवासी ग्राम मदनपुर के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार राजेश यादव अपने ससुराल ग्राम डोकरभांठा आया हुआ था। लौटते समय तेज रफ्तार ट्रक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही छुईखदान थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को जब्त कर लिया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव के भीतर से भारी वाहनों का तेज गति से गुजरना आम बात हो गई है, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका है।
जगदलपुर. बस्तर चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने आईजी सुन्दरराज पी का सम्मान समारोह आयोजित…
पन्ना पुलिस की त्वरित कार्रवाई से अपहृत युवक सकुशल दस्तयाब 10 लाख रुपये की फिरौती…
भोपाल मध्यप्रदेश शासन के जनजातीय कार्य विभाग ने वर्ष 2026-27 में छात्रावास एवं आश्रमों में…
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन का असर, सेवा सेतु पोर्टल बना आमजन की उम्मीदों का…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत आज राजधानी रायपुर के सोनपैरी…
रायपुर. महीनों के उहापोह के बाद आखिरकार प्रशासन की माना क्षेत्र स्थित ग्राम नकटी में…