राजनांदगांव, ऑनलाइन शेयर ट्रेडिंग में दोगुना मुनाफा का लालच देकर युवक से 1 करोड़ 21 लाख रुपए की ठगी कर ली गई। मामले की शिकायत के बाद कोतवाली पुलिस ने संबंधित फोन नंबर के आधार पर धोखाधड़ी का अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शहर के सन सिटी में रहने वाले प्रार्थी आयुष अग्रवाल 30 ने अपनी शिकायत में बताया कि उन्हें बीते​ दिनों एक फोन कॉल आया। जिसमें फारेक्स ट्रेड नामक कंपनी की युवती ने वाट्सएप ग्रुप से ऑनलाइन शेयर ट्रे​डिंग करने और इसमें दो से तीन गुना मुनाफा कमाने की जानकारी दी। युवती के बताए मुताबिक आयुष ने पहले 11 हजार रुपए निवेश कि जो तीन दिन में 15 हजार होकर उनके खाते में आ गई।

इसके बाद आयुष ने 50 हजार और फिर 5 लाख रुपए निवेश किए। जो भी दी गई जानकारी मुताबिक दोगुना होकर खाते में पहुंची। इसके बाद आयुष ने शेयर ट्रे​डिंग के लिए 1 करोड़ 21 लाख रुपए का निवेश किया। ठगों ने 30 लाख रुपए का कमीशन राशि डालने की मांग करने लगे। जिसके बाद ही निवेश की गई राशि वापस मिलने की बात कही। तब उन्हें ठगी का एहसास हुआ। पुलिस अपराध दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *