Rajnandgaon : दो दिवसीय राष्ट्रीय हीलिंग हर्ब्स ए प्रैक्टिकल वर्कशॉप ऑन नेचुरल वेलनेस कार्यशाला में विद्यार्थियों ने हर्बल उत्पाद बनाना सीखाया…

राजनांदगांव, छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस की रजत जयंती पर दिग्विजय कॉलेज के रसायन शास्त्र विभाग में औषधियों से प्राकृतिक चिकित्सा पद्धति पर वर्कशॉप हुआ। दो दिवसीय राष्ट्रीय हीलिंग हर्ब्स ए प्रैक्टिकल वर्कशॉप ऑन नेचुरल वेलनेस कार्यशाला में विद्यार्थियों ने हर्बल उत्पाद बनाना सीखा। प्राकृतिक औषधियों व आयुर्वेद के महत्व पर कार्यशाला केंद्रित थी। विशेषज्ञ और विद्यार्थियों ने हर्बल उत्पादों का प्रदर्शन कर उपयोग और लाभों की जानकारी दी। उन्होंने बताया प्राकृतिक उत्पाद मानव स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है। दुष्प्रभावों से मुक्त रह सकते है।

कार्यशाला का उद्देश्य विद्यार्थियों में शोध एवं नवाचार को बढ़ावा देना तथा आयुर्वेदिक एवं प्राकृतिक उत्पादों के महत्व को लोगों तक पहुंचाना है। प्रतिभागियों ने हर्बल उत्पाद प्रस्तुत किए। निर्णायक मंडल ने उत्पादों के उपयोग, वैज्ञानिक दृष्टिकोण, प्रस्तुतीकरण एवं प्रभावशीलता पर मूल्यांकन किया। विशेषज्ञ वक्ताओं ने विचार रखे। डॉ. भावना जैन साइंटिस्ट सिद्धाचलम लेबोरेटरी रायपुर ने भस्म टू नैनो मेडिसिन, ब्रिजिंग ट्रेडिशनल विज़डम विद मॉडर्न साइंस विषय पर व्याख्यान दिया। वैद्य शेखू राम वर्मा ने हड्डी जोड़ने आयुर्वेदिक उपाय बताए।

स्पर्धा: विजेता विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित प्रथम स्थान पर छात्रा अनुष्का सिंह रही जिनका उत्पाद हर्बल बॉडी एक्सफोलिएंट जेल था। द्वितीय विशाल बघेल, शुभम कुमार एवं रेणुका एक्का को प्राप्त हुआ। इनका उत्पाद हर्बल टिंचर जीविका रहा। तृतीय डॉ. अंकिता गुप्ता एवं जयश्री साहू रही इनका विषय हर्बल लिप जेल था। निर्णायकों एवं अतिथियों ने विजेताओं को सम्मानित करते कहा ऐसी स्पर्धा विद्यार्थियों की प्रतिभा को बताया।

35 स्टॉल लगाकर हर्बल उत्पादों का प्रदर्शन किया वर्कशॉप में 35 स्टालों में हर्बल उत्पादों का प्रदर्शन हुआ। हर्बल औषधीय पौधे पारंपरिक ज्ञान और आधुनिक अनुप्रयोग विषय को लेकर कार्यशाला हुई। उद्देश्य शोधकर्ताओं, शिक्षाविदों, उद्योग विशेषज्ञों और छात्रों को हर्बल औषधीय पौधों के संरक्षण, खेती एवं इलाज की जानकारी देना रहा। मुख्य अतिथि हेमचंद यादव के कुलपति डॉ संजय तिवारी ने भी संबोधित किया।

kgnews

Recent Posts

पेड़ों की अवैध कटाई पर बड़ा एक्शन, प्रधान पाठक निलंबित, अध्यक्ष और सचिव पर होगी FIR

पेड़ों की अवैध कटाई पर बड़ा एक्शन, प्रधान पाठक निलंबित, अध्यक्ष और सचिव पर होगी FIR

बालोद. बालोद जिले के गुरुर विकासखंड अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बड़भूम परिसर में पर्यावरण…

29 minutes ago
दतिया उपचुनाव: वोटिंग में बचे 24 दिन, आज BJP का शीर्ष नेतृत्व करेगा रणनीतिक मंथन

दतिया उपचुनाव: वोटिंग में बचे 24 दिन, आज BJP का शीर्ष नेतृत्व करेगा रणनीतिक मंथन

भोपाल. दतिया उपचुनाव को लेकर भाजपा ने रविवार को भोपाल में दिग्गज नेताओं की बड़ी…

39 minutes ago
CM साय आज करेंगे डूमरतराई फेस-2 थोक बाजार का लोकार्पण, व्यापारियों को मिलेगी बड़ी सौगात

CM साय आज करेंगे डूमरतराई फेस-2 थोक बाजार का लोकार्पण, व्यापारियों को मिलेगी बड़ी सौगात

रायपुर. छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल द्वारा विकसित रायपुर के डूमरतराई थोक बाजार…

1 hour ago
MP सरकार के बेड़े में अगले महीने शामिल होगा 235 करोड़ का बॉम्बार्डियर चैलेंजर 3500 विमान

MP सरकार के बेड़े में अगले महीने शामिल होगा 235 करोड़ का बॉम्बार्डियर चैलेंजर 3500 विमान

भोपाल. मध्य प्रदेश सरकार आगामी अगस्त महीने में अपने राजकीय विमानन बेड़े का विस्तार करने…

2 hours ago
महादेव सट्टा प्रमोटर के भांजे पर जानलेवा हमले का आरोप, प्रॉपर्टी डीलर को बेसबॉल-चाकुओं से पीटा

महादेव सट्टा प्रमोटर के भांजे पर जानलेवा हमले का आरोप, प्रॉपर्टी डीलर को बेसबॉल-चाकुओं से पीटा

भिलाई नगर. महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप से जुड़े सौरभ चंद्राकर के भांजे प्रखर चंद्राकर का…

2 hours ago
MP में बदली DRP नीति, अब मेडिकल कॉलेजों के डीन तय करेंगे PG डॉक्टरों की पोस्टिंग

MP में बदली DRP नीति, अब मेडिकल कॉलेजों के डीन तय करेंगे PG डॉक्टरों की पोस्टिंग

भोपाल. मध्य प्रदेश सरकार ने जिला रेजिडेंट प्रोग्राम (डीआरपी) नीति में तीन साल बाद बड़ा…

3 hours ago