छत्तीसगढ़

Rajnandgaon : नगर के निजी मकान में चल रहे प्रार्थना सभा में हंगामा हो गया….

राजनांदगांव, शहर के नेहरु नगर के निजी मकान में चल रहे प्रार्थना सभा में हंगामा हो गया। बड़ी संख्या में बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के सदस्य मकान के बाहर जुट गए। जहां ग्रामीणों का धर्मांतरण कराने का आरोप लगाया। इसके बाद कोतवाली पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। ​संगठन पदाधिक​ारियों ने बताया कि नेहरु नगर में अतुलेश मसीह का निजी मकान है।

जहां वे बगैर अनु​मति चर्च का संचालन कर रहे हैं, वहीं हर ​रविवार को यहां प्रार्थना सभा के नाम पर ग्रामीणों का धर्मांतरण-मतांतरण कराया जा रहा है। लगातार इसकी शिकायत सामने आ रही थी,जिसके बाद ​विहिप व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने मकान का घेराव किया है। हंगामा बढ़ता देख पुलिस टीम ने सदस्यों को समझाइश दी। मकान के भीतर मौजूद ग्रामीणों से पूछताछ कर उनका बयान दर्ज किया। विहिप के नगर मंत्री अंकित खंडेलवाल, विहिप नगर उपाध्यक्ष योगेश मुदलियार सहित अन्य सदस्यों ने कोतवाली पहुंचकर मामले की लिखित शिकायत दर्ज कराई है। धर्मांतरण का आरोप लगाकर जिम्मेदार पर कार्रवाई की मांग की है।

पनेका में भी शिकायत शहर से लगे ग्राम पनेका में भी निजी मकान में अवैध ढंग से चर्च के संचालन की शिकायत हुई है। विहिप ने आरोप लगाया है कि एक निजी कॉलेज की प्राचार्य यहां धार्मिक सभाएं आयोजित करती है। जिसमें शामिल कर आसपास के ग्रामीणों का धर्मांतरण कराने का प्रयास कर रही है। विहिप ने बसंतपुर पुलिस से त्वरित कार्रवाई करने की मांग की है।

kgnews

Recent Posts

’विशेष पिछड़ी जनजातियों के जीवन स्तर में सुधार लाने योजनाओं का लाभ प्राथमिकता से पहुंचे’

’विशेष पिछड़ी जनजातियों के जीवन स्तर में सुधार लाने योजनाओं का लाभ प्राथमिकता से पहुंचे’

रायपुर ’राज्यपाल  डेका ने की पीएम जनमन योजना की समीक्षा’ राज्यपाल  रमेन डेका ने आज…

5 hours ago
वन विभाग में तकनीकी नवाचार को बढ़ावा देने आईटी ट्रेनिंग हॉल का लोकार्पण

वन विभाग में तकनीकी नवाचार को बढ़ावा देने आईटी ट्रेनिंग हॉल का लोकार्पण

भोपाल  प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख  शुभरंजन सेन ने भोपाल स्थित वन…

5 hours ago
नरसिंहपुर पुलिस की बड़ी सफलता

नरसिंहपुर पुलिस की बड़ी सफलता

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने, अपराधियों के…

5 hours ago
अशोकनगर पुलिस की बड़ी सफलता

अशोकनगर पुलिस की बड़ी सफलता

भोपाल  अशोकनगर पुलिस ने तत्परता, संवेदनशीलता एवं पेशेवर दक्षता का परिचय देते हुए मात्र 06…

5 hours ago
सिंहस्थ: 2028, श्रद्धालुओं को मिलेगा माँ शिप्रा के जल से स्नान का पुण्य लाभ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

सिंहस्थ: 2028, श्रद्धालुओं को मिलेगा माँ शिप्रा के जल से स्नान का पुण्य लाभ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि सिंहस्थ : 2028 में 30 किलोमीटर…

5 hours ago
मुख्यमंत्री डॉ. यादव बुधवार को भारत भवन में सदानीरा समागम का करेंगे शुभारंभ

मुख्यमंत्री डॉ. यादव बुधवार को भारत भवन में सदानीरा समागम का करेंगे शुभारंभ

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, बुधवार 27 मई को भारत भवन में 'जल गंगा संवर्धन…

6 hours ago