Home » Rajnandgaon : नगर निगम शहर में सभी ओवरहेड टंकी की सफाई शुरू…

Rajnandgaon : नगर निगम शहर में सभी ओवरहेड टंकी की सफाई शुरू…

21/01/2026
cropped-cropped-cropped-11-final-kg-logo-Copy-1.png

राजनांदगांव, गर्मी आने से पहले नगर निगम शहर में सभी ओवरहेड टंकी की सफाई शुरू की है। इसके तहत बुधवार को कन्हापुरी व लखोली में मौजूद ओवरहेड टंकी की सफाई की जाएगी। इसके चलते बुधवार शाम इन हिस्सों में पेयजल आपूर्ति बाधित रहेगी। गुरुवार को सुबह से सप्लाई यथावत हो जाएगी।

निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा ने बताया कि टंकी की सफाई के चलते बुधवार शाम लखोली, संतोषी नगर, चक्कीपारा, दुर्गा चौक लखोली, संजय नगर, लखोली नाका एरिया, कन्हारपुरी संपूर्ण क्षेत्र, सनसिटी एरिया में नल नहीं खुलेंगे। सफाई पूरी होने के बाद गुरुवार को सुबह से सप्लाई सामान्य हो जाएगी। बता दें कि शहर के कई हिस्सों में नलों से गंदे पानी की शिकायत भी बनी हुई है। इसके चलते भी टंकियों की सफाई और पाइप लाइन की जांच की जा रही है। पुरानी पाइप लाइन में लीकेज से भी नलों से गंदा पानी आ रहा है।

Leave a comment