छत्तीसगढ़

Rajnandgaon : नगर पंचायत के द्वारा आत्मानंद अंग्रेजी व हिंदी माध्यम उच्चतर माध्यमिक शाला तथा लघु उद्यान परिसर में स्वच्छता श्रमदान अभियान चलाया…

अंबागढ़ चौकी, स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत नगर में हर शनिवार को नगर पंचायत अंबागढ़ चौकी के द्वारा स्वच्छता श्रमदान अभियान चलाया जा रहा है। इस मुहिम में नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल मानिकपुरी की अगुवाई व मार्गदर्शन में नगरीय निकाय के अधिकारी-कर्मचारी प्रत्येक शनिवार को नगर में दो घंटे स्वच्छता श्रमदान कर नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हैं। अभियान के 38वें पड़ाव में शनिवार को नगर के पीएम श्री आत्मानंद अंग्रेजी व हिंदी माध्यम उच्चतर माध्यमिक शाला तथा लघु उद्यान परिसर की साफ सफाई की गई।

नगर में प्रत्येक शनिवार को निकाय के अधिकारी-कर्मचारी व जनप्रतिनिधि अपने कार्यालय के रूटीन कामों को छोड़कर नगर के किसी भी एक हिस्से में स्वच्छता का अलख जगाने दो घंटे तक श्रमदान अभियान करते हैं। मुहिम की खास बात यह है कि अप्रैल महीने से जारी यह अभियान लगातार हर सप्ताह जारी है। पर्व आने पर भी यह अभियान रोका गया नहीं है। इस अभियान में श्रमदान के लिए स्थल का चयन नपं अध्यक्ष मानिकपुरी द्वारा तय किया जाता है। नपं अध्यक्ष की मांग या फिर एक सप्ताह के निरीक्षण में नगर में जिन स्थानों में साफ-सफाई की आवश्यकता हो इस तथ्य को ध्यान में रखकर श्रमदान के लिए स्थल का चयन करते हैं। अच्छी बात यह है कि मुहिम में नपं अध्यक्ष के साथ साथ सीएमओ, उपयंत्री तथा पार्षद भी शामिल होते हैं।

खरपतवार और कचरा साफ किया गया: नगर पंचायत के स्वच्छता श्रमदान की मुहिम इस शनिवार को 38वें पायदान पर पहुंच गई। गणतंत्र दिवस की तैयारी के मद्देनजर इस बार निकाय का स्वच्छता श्रमदान गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह स्थल पीएमश्री शाला परिसर, कन्या क्रीड़ा परिसर मैदान तथा शाला के सामने मुख्य मार्ग पर केन्द्रित था। शनिवार को नपं अध्यक्ष की अगुवाई में सुबह 8 से 11 बजे तक स्वच्छता श्रमदान चलाया गया। मुहिम के अंतर्गत गणतंत्र दिवस के मुख्य कार्यक्रम स्थल के लिए प्रस्तावित कन्या क्रीड़ा परिसर मैदान की सफाई की गई। खरपतवार व कचरा साफ किया गया।

अपने-अपने वार्डों या क्षेत्रों में श्रमदान चलाने अनुरोध करते हैं: अब तो नागरिकों की ओर से हर सप्ताह स्वच्छता श्रमदान के लिए अपने-अपने वार्डों या क्षेत्रों में स्थित शासकीय कार्यालयों व सार्वजनिक स्थलों में श्रमदान चलाने के लिए नपं से अनुरोध किया जाता रहा है। नपं अध्यक्ष ने बताया कि यह मुहिम निरंतर जारी रहेगा। उनका लक्ष्य यह है कि स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत हम न केवल अपने नगर को स्वच्छ व सुंदर बनाए बल्कि लोगों के व्यवहार में स्वच्छता को अनिवार्य रूप से शामिल करने के लिए कार्य करें।

पेड़-पौधों की छंटाई की गई, सोख्ता गड्ढा बनाए मैदान में आ रहे मध्याह्न भोजन की रसोई व बच्चों के निस्तार के पानी को रोकने के लिए सोख्ता गड्ढा का निर्माण किया गया। प्रस्तावित मंच स्थल व बैठक व्यवस्था में स्थित पेड़-पौधों की छटाई का कार्य किया गया। स्कूल परिसर के अलावा चौकी-चिल्हाटी मुख्य मार्ग में स्थित प्रियदर्शनी लघु उद्यान, भारत माता चौक परिसर की साफ-सफाई की गई। अभियान में वार्ड पार्षद विनोद डेहरिया, किशोर यादव सहित बड़ी संख्या में निकाय की स्वच्छता दीदी व स्वच्छता मित्र तथा कर्मचारी शामिल हुए।

kgnews

Recent Posts

केन्द्र सरकार युवाओं की भविष्य सुरक्षा के लिए पूर्ण प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

केन्द्र सरकार युवाओं की भविष्य सुरक्षा के लिए पूर्ण प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

केन्द्र सरकार युवाओं की भविष्य सुरक्षा के लिए पूर्ण प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री डॉ. यादव भोपाल …

27 minutes ago
CG : प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना के तहत ऋण एवं अनुदान के लिए आवेदन आमंत्रित

CG : प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना के तहत ऋण एवं अनुदान के लिए आवेदन आमंत्रित

कोण्डागांव, जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति मर्यादित, कोण्डागांव द्वारा वर्ष 2026-27 के लिए बैंक प्रवर्तित…

40 minutes ago
CG : जल जीवन मिशन के तहत पेयजल गुणवत्ता की हुई सघन जांच, वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का पानी सुरक्षित पाया गया

CG : जल जीवन मिशन के तहत पेयजल गुणवत्ता की हुई सघन जांच, वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का पानी सुरक्षित पाया गया

एफटीके के माध्यम से 10 मानकों पर हुई जांच, आंगनबाड़ी एवं विद्यालयों के पेयजल की…

48 minutes ago
CG : करियर गाइडेंस कार्यशाला में विद्यार्थियों को मिला विशेषज्ञों का मार्गदर्शन

CG : करियर गाइडेंस कार्यशाला में विद्यार्थियों को मिला विशेषज्ञों का मार्गदर्शन

12वीं के बाद सही करियर चयन और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी पर दिए गए महत्वपूर्ण…

54 minutes ago
CG : परिवहन सुविधा केंद्रों के लिए पात्र-अपात्र सूची जारी

CG : परिवहन सुविधा केंद्रों के लिए पात्र-अपात्र सूची जारी

31 जुलाई तक दर्ज करा सकेंगे दावा एवं आपत्तिनिर्धारित समय-सीमा के बाद प्राप्त आवेदनों पर…

57 minutes ago
CG : मैनपुर परियोजना में आंगनबाड़ी भर्ती की अनंतिम योग्यता सूची जारी

CG : मैनपुर परियोजना में आंगनबाड़ी भर्ती की अनंतिम योग्यता सूची जारी

कार्यकर्ता एवं सहायिका के रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया आगे बढ़ी31 जुलाई तक ऑनलाइन दर्ज…

59 minutes ago