राजनांदगांव, निगम की सामान्य सभा की बैठक 9 फरवरी को होगी। बजट के पहले होने वाले सामान्य सभा में ज्यादातर सामान्य विषय ही शामिल ​किए गए हैं। लेकिन विपक्ष कांग्रेस पार्षद दल ने अवैध प्लाटिंग और एलम सप्लाई जैसे मु्द्दे पर सत्ता पक्ष को घेरने की तैयारी की है।

सामान्य सभा के लिए 13 पार्षदों ने कुल 25 सवाल भी लगाए हैं। ये सवाल एलम सप्लाई, अवैध प्लाटिंग पर कार्रवाई से लेकर सफाई ठेके से जुड़े हुए हैं। सामान्य सभा में इन्हीं मुद्दों पर हंगामे की स्थिति बन सकती है। इधर सामान्य सभा को लेकर भाजपा पार्षद दल की बैठक भी पूरी हो गई है। जिनमें शामिल विषयों की जानकारी पार्षदों को दी गई है। सामान्य सभा में निराश्रित पेंशन, नामकरण, दुकानों की नीलामी के लिए दर स्वीकृति जैसे विषय शामिल है। बता दें कि शहर में बीते कुछ समय से गंदे पानी की सप्लाई की वजह से मोहारा फिल्टर प्लांट के संचालन पर सवाल खड़े हो रहे हैं, वहीं एलम सप्लाई करने वाली एजेंसी पर भी गुणवत्ता और जरूरत से कम एलम की सप्लाई जैसे आरोप लगाए हैं। यही विषय सामान्य सभा में भी मुद्दा बनेगा।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *