छत्तीसगढ़

Rajnandgaon : मां परमेश्वरी महोत्सव में दो निर्धन कन्याओं का विवाह कराया गया…

राजनांदगांव, नगर देवांगन समाज के मां परमेश्वरी महोत्सव में रविवार को दो निर्धन कन्याओं का विवाह कराया गया। सतनाम भवन में कराए गए इस आदर्श विवाह में समाज ने घराती बनकर बारातियों का जोरदार स्वागत किया। गुदुम बाजा के साथ बरात को जीई रोड पर घुमाया। रीति-रिवाज से मंडप में विवाह संपन्न हुआ। समाज की तरफ से दोनों नव विवाहित जोड़े को उपहार के रूप में घरेलू सामान दिए गए। आदर्श विवाह की कई दिनों से देवांगन समाज द्वारा तैयारी की जा रही थी। रविवार को सफल आयोजन किया गया।

समाज के संरक्षक दयावान देवांगन और अध्यक्ष शोभाराम देवांगन ने बताया कि महोत्सव में हर वर्ग की सहभागिता रही। आदर्श विवाह में समाज की परंपरा अनुसार सभी रस्में की गई। विवाह में बारातियों का स्वागत भी पारंपरिक ढंग से गुदुम बाजा के साथ किया गया। फिर आयोजन स्थल से परघौनी करते हुए बैला पसरा से गुरुद्वारा चौक होकर वापस सतनाम भवन में विवाह संपन्न कराया गया। दोनों जोड़ों को बर्तन, कपड़े उपहार के रूप में दिए गए। विवाह में शामिल लोगों ने दोनों नव विवाहित जोड़ों को अपना आशिर्वाद दिया। महोत्सव में समाज के जिलाध्यक्ष जेठूराम देवांगन, महिला अध्यक्ष मीना देवांगन, समाजसेवी राजू देवांगन, मधु देवांगन, महेश्वरी देवांगन, दुर्गा देवांगन, चित्ररेखा देवांगन, तारा देवांगन, गायत्री देवांगन, किरण देवांगन, दीपा देवांगन, शैफाली देवांगन, रमा देवांगन, युवा अध्यक्ष अंकित देवांगन, रामकुमार देवांगन की अहम भूमिका रही।

अतिथियों ने इस पहल को देख समाज की सराहना की नगर देवांगन समाज के द्वारा आयोजित कुलदेवी मां परमेश्वरी महोत्सव का यह 11वां वर्ष था। यह आयोजन दो सत्रों में संपन्न हुआ। सुबह 10 बजे पूजा-आरती के साथ कार्यक्रम शुरू हुआ। फिर परिचय सम्मेलन, डांस और कुर्सी दौड़ स्पर्धा के बाद रंगोली व चित्रकला स्पर्धा कराई गई। दोपहर 2 बजे उद्घाटन सत्र में महापौर मधुसूदन यादव और पर्यटन मंडल के अध्यक्ष नीलू शर्मा अतिथि रहे। उन्होंने नवविवाहित जोड़े को सुखमय जीवन के लिए आशीर्वाद दिया।

kgnews

Recent Posts

रतलाम के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल 02 व्यक्तियों को त्वरित सहायता से पहुँचाया अस्पताल

रतलाम के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल 02 व्यक्तियों को त्वरित सहायता से पहुँचाया अस्पताल

भोपाल  रतलाम जिले के थाना जावरा शहर क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्पर एवं संवेदनशील…

31 minutes ago
पूर्व राज्यसभा सांसद स्व. कैलाश नारायण सारंग की जयंती पर देशभर में मनाया जाएगा मातृ–पितृ भक्ति दिवस

पूर्व राज्यसभा सांसद स्व. कैलाश नारायण सारंग की जयंती पर देशभर में मनाया जाएगा मातृ–पितृ भक्ति दिवस

भोपाल  भारतीय संस्कृति में माता-पिता को देवतुल्य माना गया है। उनके सम्मान, सेवा और आशीर्वाद…

46 minutes ago
नीमच रिश्वत कांड पर भड़के दिग्विजय सिंह, कलेक्टर-एसपी से मांगा जवाब

नीमच रिश्वत कांड पर भड़के दिग्विजय सिंह, कलेक्टर-एसपी से मांगा जवाब

नीमच जनपद पंचायत जावद के अध्यक्ष गोपाल चारण के रिश्वत लेते पकड़े जाने के मामले…

1 hour ago
सहकारिता विभाग में सम्मान समारोह आयोजित, अधिकारियों-कर्मचारियों ने दी शुभकामनाएं

सहकारिता विभाग में सम्मान समारोह आयोजित, अधिकारियों-कर्मचारियों ने दी शुभकामनाएं

रायपुर आयुक्त सहकारिता एवं पंजीयक सहकारी संस्थाएं छत्तीसगढ़ श्री महादेव कावरे (आईएएस) के सेवानिवृत्त होने…

2 hours ago
छत्तीसगढ़ का स्मार्ट पंजीयन मॉडल बना सुशासन की नई पहचान

छत्तीसगढ़ का स्मार्ट पंजीयन मॉडल बना सुशासन की नई पहचान

रायपुर छत्तीसगढ़ में सुशासन और नागरिक सुविधाओं को केंद्र में रखकर प्रशासनिक व्यवस्थाओं में व्यापक…

2 hours ago
मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान

मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय की मंशानुरूप संचालित 'मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान' के तहत दंतेवाड़ा…

2 hours ago