Rajnandgaon: नीट में शानदार प्रदर्शन कर ऋषिका गोलछा ने बढ़ाया राजनांदगांव का मान, 12वीं में रही टॉपर

⏯️ पढ़ाई से लेकर पेंटिंग और प्यानो तक में निपुण ऋषिका का डॉक्टर बनने का सपना अब होगा साकार

राजनांदगांव। शहर की प्रतिभाशाली छात्रा ऋषिका गोलछा ने अपनी मेहनत और लगन से जिले का नाम रोशन किया है। बचपन से ही मेधावी रही ऋषिका ने 12वीं विज्ञान (बायोलॉजी) संकाय में 92.80% अंक हासिल कर जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया। 10वीं में भी वह अपने विद्यालय की टॉपर रही थी।

ऋषिका ने स्कूली पढ़ाई के साथ-साथ 10वीं कक्षा से ही नीट परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी थी। 12वीं के साथ ही उन्होंने नीट जैसी कठिन परीक्षा में 720 में से 492 अंक प्राप्त कर सफलता हासिल की है। अब उनका डॉक्टर बनने का सपना साकार होने जा रहा है।

पढ़ाई के अलावा ऋषिका को चित्रकला, गिटार, प्यानो बजाना और धार्मिक कक्षाओं में भाग लेना भी पसंद है। वह अपनी सफलता का श्रेय गायत्री विद्यापीठ की प्राचार्या श्रीमती शैलजा नायर, उप प्राचार्य रश्मि ठाकुर, समस्त स्टाफ, अपने भाई ऋषभ गोलछा तथा माता-पिता को देती हैं। उनकी माता श्रीमती वंदना गोलछा शासकीय हाईस्कूल अर्जुनी में व्याख्याता हैं।

गोलछा परिवार की ओर से उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं प्रेषित की गई हैं।

kgnews

Recent Posts

मादक पदार्थों एवं अवैध नशे के कारोबार के विरुद्ध मध्यप्रदेश पुलिस की सख्त कार्रवाई

मादक पदार्थों एवं अवैध नशे के कारोबार के विरुद्ध मध्यप्रदेश पुलिस की सख्त कार्रवाई

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा मादक पदार्थों एवं अवैध नशे के कारोबार के विरुद्ध लगातार प्रभावी…

6 hours ago
दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान” का तीसरा चरण 13 जुलाई से

दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान” का तीसरा चरण 13 जुलाई से

भोपाल प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने के साथ ही पशुपालकों को आर्थिक रूप…

6 hours ago
“सेफ क्लिक 2.0” बना जनभागीदारी का प्रदेशव्यापी अभियान, स्कूलों से रेलवे स्टेशनों और गांवों से सोशल मीडिया तक पहुंचा साइबर सुरक्षा का संदेश

“सेफ क्लिक 2.0” बना जनभागीदारी का प्रदेशव्यापी अभियान, स्कूलों से रेलवे स्टेशनों और गांवों से सोशल मीडिया तक पहुंचा साइबर सुरक्षा का संदेश

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा संचालित राज्यव्यापी साइबर सुरक्षा जन-जागरूकता अभियान"सेफ क्लिक 2.0"के अंतर्गत प्रदेश की…

7 hours ago
हासमुंद में उफनते नाले में फंसे 14 मजदूरों का सेना ने किया सफल रेस्क्यू

हासमुंद में उफनते नाले में फंसे 14 मजदूरों का सेना ने किया सफल रेस्क्यू

महासमुंद जिले में देर रात से जारी मूसलाधार बारिश का असर अब जनजीवन पर दिखाई…

7 hours ago
आईएफसी नर्सरी बनी किसानों की उम्मीद

आईएफसी नर्सरी बनी किसानों की उम्मीद

रायपुर गुणवत्तापूर्ण पौधों से बढ़ रही आय और आत्मनिर्भरता छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन “बिहान”…

7 hours ago
चिंतन शिविर 3.0 से विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण को मिलेगी नई दिशा : मुख्यमंत्री

चिंतन शिविर 3.0 से विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण को मिलेगी नई दिशा : मुख्यमंत्री

रायपुर  विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण की दीर्घकालिक रणनीति, सुशासन को और अधिक प्रभावी बनाने तथा…

7 hours ago