राजनांदगांव, पश्चिमी विक्षोभ के असर से ठंड लगभग खत्म हो गई है। न्यूनतम तापमान 4 डिग्री बढ़कर 14 डिग्री पर पहुंच गया है। वहीं अधिकतम तापमान भी 32 डिग्री पर स्थिर है। इससे ठंड लगभग गायब हो गई है। मौसम विभाग ने तापमान में वृद्धि का क्रम जारी रहने की संभावना जताई है।

मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि एक पश्चिमी विक्षोभ जम्मू और उससे लगे हिमाचल प्रदेश व पंजाब के ऊपर 3.1 किमी. ऊंचाई तक विस्तारित है। एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर पश्चिम क्षेत्र को प्रभावित करने वाली है। वहीं 30 जनवरी को भी एक नया पश्चिमी विक्षोभ आने की संभावना है। इसके असर से न्यूनतम तापमान में वृद्धि का क्रम जारी रहेगा। इससे फिलहाल ठंड की स्थिति नहीं रहेगी। इस दौरान मौसम शुष्क बना रहेगा। वहीं इसके बाद बारिश की संभावना भी बनेगी। 31 जनवरी के बाद जिले के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की प्रबल संभावना बन रही है।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *