राजनांदगांव, नए साल के जश्न को देखते हुए पुलिस ने बुधवार-गुरुवार रात सघन चेकिंग अभियान चलाया। शहर के अलग-अलग हिस्से में 6 से अधिक पाइंट लगाए गए थे। जिसमें देर रात तक आने-जाने वाले वाहनों की जांच की गई।

पुलिस ने चेकिंग ​अभियान के दौरान शराब पीकर वाहन चला रहे 10 लोगों पर जुर्माना किया। वहीं कुल 123 वाहन चालकों पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। जो ट्रैफिक नियमों की अनदेखी कर सफर कर रहे थे। इधर पुलिस की 20 पेट्रोलिंग टीम भी अलग-अलग हिस्सों में गश्त करती रही।

इस दौरान 6 से अधिक गुंडे बदमाशों को भी गिरफ्तार किया गया है। जिन पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है। पुलिस ने शून्य घटना- शून्य दुर्घटना के थीम पर नए साल के जश्न में व्यवस्था की तैयारी की थी। जिसके चलते पूरे जिले में शांतिपूर्ण ढंग से नए साल का जश्न मना। इस दौरान करीब 600 जवानों को ड्यूटी पर तैनात किया गया था।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *