छत्तीसगढ़

Rajnandgaon : प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना गर्भवती एवं शिशुवती महिलाओं के लिए बनी वरदान

लगभग 12 हजार 100 गर्भवती एवं शिशुवती महिलाएं हुई लाभान्वित


राजनांदगांव। भारत सरकार द्वारा गर्भवती महिलाओं एवं शिशुवती माताओं के उत्तम स्वास्थ्य और पोषण के स्तर को सुधारने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की शुरूआत की गई है। योजना के तहत गर्भवती महिलाओं को प्रसव के दौरान एवं प्रसव के बाद शिशुवती माताओं को मजदूरी की क्षति के एवज में आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है, ताकि गर्भवती महिलाएं अपने और अपने बच्चे को सही पोषण देकर स्वास्थ्य पर बेहतर ध्यान दे सके। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत दो वर्षों में जिले की लगभग 12 हजार 100 गर्भवती एवं शिशुवती महिलाओं को लाभान्वित किया जा चुका है। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत पात्र महिलाओं को 5000 रूपए की राशि प्रदान की जाती है।

योजना के तहत प्रथम जीवित संतान के लिए पहली किस्त के रूप में 3000 रूपए एवं बच्चे के जन्म के पंजीकरण, बीसीजी, पोलियो, डीटीपी और हेपेटाइटिस बी या इसके समानांतर प्रथम चक्र का टीकाकरण पूर्ण होने पर दूसरी किस्त के रूप में 2000 रूपए प्रदान की जाती हैं। वहीं दूसरी संतान के रूप में बालिका का जन्म होने पर प्रथम चक्र के टीकाकरण पूर्ण होने के उपरांत 6000 रूपए की राशि एक मुश्त प्रदान करने का प्रावधान है। ऐसी गर्भवती महिलाएं जो 19 वर्ष की या इससे अधिक आयु की हैं, साथ ही केंद्र या राज्य सरकार के अधीन शासकीय नौकरी में नहीं है। योजना का लाभ लेने आवेदन कर सकती है। निर्धारित मापदण्ड और पात्रता को पूरा करने वाले हितग्राही अपना पंजीयन निकटस्थ आंगनबाड़ी केंद्र में सम्पर्क कर अथवा मोबाईल एप के माध्यम से आवेदन प्रस्तुत कर सकते है।

kgnews

Recent Posts

CG : रायपुर में महालेखाकार के अकाउंटेंट से 16 लाख की ऑनलाइन धोखाधड़ी

CG : रायपुर में महालेखाकार के अकाउंटेंट से 16 लाख की ऑनलाइन धोखाधड़ी

रायपुर । राजधानी रायपुर के विधानसभा थाना क्षेत्र में साइबर ठगी का एक बड़ा मामला…

3 minutes ago
CG : हत्या की साजिश मामले में 5 साल से फरार आरोपी ओडिशा से गिरफ्तार…

CG : हत्या की साजिश मामले में 5 साल से फरार आरोपी ओडिशा से गिरफ्तार…

बिलासपुर । सरकंडा थाना क्षेत्र के बहुचर्चित हत्या की साजिश मामले में पुलिस को बड़ी…

10 minutes ago
CM साय आज दुर्ग-बेमेतरा दौरे पर, सुशासन तिहार में सुनेंगे जनता की समस्याएं

CM साय आज दुर्ग-बेमेतरा दौरे पर, सुशासन तिहार में सुनेंगे जनता की समस्याएं

रायपुर. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज रविवार काे दुर्ग और बेमेतरा जिले के…

18 minutes ago
राजनांदगांव : गायत्री महायज्ञ का किया गया आयोजन…

राजनांदगांव : गायत्री महायज्ञ का किया गया आयोजन…

राजनांदगांव , डोंगरगांव क्षेत्र के ग्राम परना में श्रद्धा, भक्ति व आध्यात्मिक वातावरण के बीच…

23 minutes ago
राजनांदगांव : वार्डों में फीड बैक ले रही सर्वे टीम…

राजनांदगांव : वार्डों में फीड बैक ले रही सर्वे टीम…

राजनांदगांव | स्वच्छता सर्वेक्षण के ​लिए पहुंची टीम रोजाना वार्डों में पहुंचकर लोगों का फीड…

33 minutes ago
राजनांदगांव : 28 संस्था, ट्रस्ट का पोर्टल में पंजीयन नहीं…

राजनांदगांव : 28 संस्था, ट्रस्ट का पोर्टल में पंजीयन नहीं…

राजनांदगांव , जिलेभर में विभिन्न प्रकार की संस्था और ट्रस्ट के माध्यम से किसान सरकारी…

35 minutes ago