राजनांदगांव, पुराने विवाद का बदला लेने तीन बदमाशों ने किसान के खेत में रखे 150 कट्टा धान में आग लगा दी। मामले की शिकायत के बाद बसंतपुर पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
बसंतपुर पुलिस ने बताया कि लखोली निवासी प्रार्थी किसान ने अपने फसल की कटाई कर 150 कट्टा धान को खेत में ही सुरक्षित जगह पर रखा था। जिसे वह खरीदी केंद्र में बेचने की तैयारी में था। तभी लखोली बैगापारा के रहने वाले आरोपी दिलीप साहू, महादेव कौशिक और संतोष कुमार उर्फ राजू ने 28 दिसंबर की रात उसके धान के कट्टों में आग लगा दी। जिससे धान पूरी तरह जलकर खाक हो गया। जले धान की कीमत 1 लाख 86 हजार रुपए थी। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेज दिया है।
भोपाल स्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 के अवसर पर 15 अगस्त को प्रातः 9:00 बजे लाल परेड…
रायपुर गायत्री-इंदिरा स्व-सहायता समूह को मंत्री कश्यप ने सौंपी 65 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि…
भोपाल उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री इन्दर सिंह परमार ने कहा कि भारतीय…
रायपुर 324 स्कूलों में 16 हजार बच्चों के लिए हुआ ‘न्योता भोज’ महाअभियान प्रधानमंत्री पोषण…
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरूवार को आलीराजपुर जिले के चंद्रशेखर आजाद नगर में…
रायपुर कबीरधाम जिले की ग्रामीण महिलाओं ने सौर ऊर्जा के क्षेत्र में ऐसा उदाहरण पेश…