छत्तीसगढ़

Rajnandgaon : बिजली कंपनी ने अभियान चलाकर राजनांदगांव शहर में 279 बकायेदारों से वसुल की गई 48 लाख 39 हजार की बकाया राशि, काटे गए 373 बिजली कनेक्शन…

राजनांदगांव, छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड द्वारा राजनांदगांव शहर में बिजली बिल का भुगतान नहीं करने वाले उपभोक्ताओं से बकाया राजस्व वसूली के लिए व्यापक स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें मॉस डिस्कनेक्शन के लिए गठित अधिकारियों एवं कर्मचारियों की टीमों व्दारा शहर के 279 बकायादार उपभोक्ताओं से 48 लाख 39 हजार रूपए की राशि की वसूली की गई तथा समझाइश के बाद भी बिजली बिल का भुगतान नही करने वाले 373 बकायादारों के विद्युत कनेक्शन काटी दी गई है। विदित हो कि बिजली कंपनी द्वारा बिजली बिल देयकों के भुगतान में विलंब होने पर उपभोक्ताओं का लगातार ध्यान आकृष्ट कराया जा रहा है, जिससे वे बिजली बिल समय पर जमा कर देंवें। मैदानी अधिकारी एवं उनकी टीम बकायेदार उपभोक्ताओं के पास स्वयं पहुंचकर बिजली बिल पटाने के लिए अनुरोध भी कर रहे हैं।


राजनांदगांव संभाग के कार्यपालन अभियंता कौशलेन्द्र पाण्डे ने बताया कि घरेलू एवं गैर घरेलू कनेक्शनों के बकायेदारों के साथ ही औद्योगिक श्रेणी के बकायेदार उपभोक्ताओं के विद्युत कनेक्शन विच्छेदन एवं बकाया राशि वसूली की कार्यवाही की जा रही है। इस अभियान के तहत राजनांदगांव राजनांदगांव शहर में 373 उपभोक्ताओं के कनेक्शन जिन पर 57 लाख 72 रुपए की राशि बकाया था, ऐसे बकायेदार उपभोक्ताओं के विद्युत कनेक्शन बकाया भुगतान नहीं किये जाने पर काट दिए गए हैं। इस अभियान साथ ही उपभोक्ताओं को लाइन विच्छेदन से बचने के लिए समय पर विद्युत बिल राशि का भुगतान मोर बिजली ऐप के माध्यम से करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है, साथ ही उन्हें छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रदत्त 400 यूनिट तक हॉफ बिजली बिल योजना के संबंध में भी जानकारी दी जा रही है।


राजस्व वसूली के लिए तैनात अधिकारियों द्वारा केंद्र शासन द्वारा संचालित पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत 300 यूनिट तक फ्री बिजली एवं शासन द्वारा प्रदत्त सब्सिडी बारें में जानकारी भी दी जा रही है। उन्होने बकायादार उपभोक्ताओं से अपील करते हुए कहा है कि विद्युत देयकों का भुगतान नियमित रूप से करें ताकि विच्छेदन की कार्यवाही से होने वाली असुविधा से बचा जा सके। बिजली बिल का नियमित भुगतान नहीं करने पर उपभोक्ताओं को राज्य सरकार की बिजली बिल हॉफ योजना का लाभ भी नही मिल पायेगा। क्योंकि बिजली का नियमित भुगतान नहीं होने से वे स्वतः अपात्र हो जायेंगें। राजनांदगांव जिले के समस्त शासकीय विभाग के प्रमुखों को पत्र प्रेषित कर अतिशीघ्र बिजली बिल भुगतान करने हेतु निवेदन किया गया है।

kgnews

Recent Posts

छत्तीसगढ़ के सभी 813 हज यात्रियों की स्वदेश वापसी पूरी, अंतिम जत्था मुंबई पहुंचा

छत्तीसगढ़ के सभी 813 हज यात्रियों की स्वदेश वापसी पूरी, अंतिम जत्था मुंबई पहुंचा

 राज्य के सभी 813 हज यात्रियों  की स्वदेश वापसी पूर्ण-मिर्ज़ा एजाज बेग छत्तीसगढ़ के हाजियों…

14 minutes ago
बस्तर में सड़कों की सुरक्षा के लिए सख्ती, आयरन केज व्हील वाले ट्रैक्टरों पर प्रशासन का बड़ा एक्शन

बस्तर में सड़कों की सुरक्षा के लिए सख्ती, आयरन केज व्हील वाले ट्रैक्टरों पर प्रशासन का बड़ा एक्शन

जगदलपुर. बस्तर जिले में अब लोहे के केजव्हील वाले ट्रैक्टरों के सड़क पर संचालन पर…

37 minutes ago
खंडवा में 200 एकड़ जंगल से हटाया अतिक्रमण, 30 JCB और 600 कर्मचारियों की बड़ी कार्रवाई

खंडवा में 200 एकड़ जंगल से हटाया अतिक्रमण, 30 JCB और 600 कर्मचारियों की बड़ी कार्रवाई

खंडवा  खंडवा में सोमवार को आमाखुजरी जंगल की करीब 200 एकड़ जमीन से अतिक्रमण हटाया…

43 minutes ago
CM विष्णुदेव साय का बड़ा ऐलान, बकाया बिजली बिल जमा करने के लिए 3 महीने की अतिरिक्त मोहलत, सरचार्ज माफ

CM विष्णुदेव साय का बड़ा ऐलान, बकाया बिजली बिल जमा करने के लिए 3 महीने की अतिरिक्त मोहलत, सरचार्ज माफ

रायपुर. छत्तीसगढ़ के बिजली उपभोक्ताओं के लिए राज्य सरकार ने बड़ी राहत का ऐलान किया…

47 minutes ago
3 साल की जुड़वां बहनों ने रचा इतिहास, बनीं दुनिया की सबसे कम उम्र की फीमेल ड्रमर, मिला वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स सम्मान

3 साल की जुड़वां बहनों ने रचा इतिहास, बनीं दुनिया की सबसे कम उम्र की फीमेल ड्रमर, मिला वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स सम्मान

भोपाल  जिस उम्र में ज्यादातर बच्चे खिलौनों और रंग-बिरंगी किताबों में व्यस्त रहते हैं, उसी…

56 minutes ago
CG : जिला अस्पताल में 4 घंटे बिजली गुल, टॉर्च की रोशनी में हुआ इलाज …

CG : जिला अस्पताल में 4 घंटे बिजली गुल, टॉर्च की रोशनी में हुआ इलाज …

सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में सोमवार सुबह स्वास्थ्य व्यवस्था…

1 hour ago