राजनांदगांव, झाड़फूंक के दौरान महिला को शादी का प्रलोभन देकर दुष्कर्म करने वाले कथित बैगा को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी को न्यायिक रिमांड में भेज दिया गया है। कोतवाली पुलिस ने बताया कि कुछ समय पहले पीड़िता बीमार थी, जिसे तुमड़ीबोड़ में रहने वाले कथित बैगा गोपी श्रीवास की जानकारी मिली। पीड़िता गोपी श्रीवास के पास झाड़फूंक कराने पहुंची।
इसके बाद दोनों के बीच बातचीत होने लगी। आरोपी ने खुद को अविवाहित बताया और पीड़िता को शादी का प्रलोभन देकर लगातार उससे दुष्कर्म करता रहा। इसके बाद मारपीट और विवाद करने लगा। जिससे तंग आकर पीड़िता ने मामले की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी गोपी श्रीवास को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में अवैध मादक पदार्थों एवं नशीले पदार्थों की तस्करी के…
भोपाल इंदौर जिले के थाना लसूड़िया क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता, साहस एवं सूझबूझ…
भोपाल मध्यप्रदेश राज्य वित्त आयोग 6 जून को नर्मदापुरम संभाग की समीक्षा करेगा, जिसमें संबंधित…
भोपाल पंचायत एवं ग्रामीण विकास और श्रम मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने कहा कि गोंड…
भोपाल प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण को भविष्योन्मुखी बनाने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार हरित आवास तकनीक…
रायपुर नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की सचिव शंगीता आर. ने गुरुवार को राज्य के…