छत्तीसगढ़

Rajnandgaon : बोर्ड परीक्षा का परिणाम बेहतर करने जिला प्रशासन ने नया प्रयोग किया…

राजनांदगांव, बोर्ड परीक्षा का परिणाम बेहतर करने जिला प्रशासन ने नया प्रयोग किया है। जिले के अलग-अलग हिस्सों को 24 जोन में बांटा गया है। यहां जिला प्रशासन ने नि: शुल्क कोचिंग की शुरुआत की है। जहां कमजोर परिणाम वाले स्टूडेंट्स को मुख्य परीक्षा में बेहतर रिजल्ट के लिए तैयार किया जाएगा।

शनिवार से 21 जोन के को​िंचंग में पढ़ाई भी शुरु कर दी गई है। पहले दिन 1560 स्टूडेंट्स कोचिंग में श​मिल हुए। सोमवार से सभी 24 जोन के कोचिंग में पढ़ाई शुरु की जाएगी। बता दें कि छमाही और प्री -बोर्ड परीक्षा के परिणाम के समीक्षा के बाद यह कार्ययोजना तैयार की गई है। इनमें ऐसे छात्र-छात्राओं को शामिल किया गया है, जिनका छमाही और प्री बोर्ड परीक्षा में परिणाम कमजोर रहा। विषय से अधिक विषय में अनुत्तीर्ण रहे और नियमित रूप से स्कूल नहीं आते रहे हैं। करीब 2281 स्टूडेंट्स को इस सूची में शामिल किया गया है। कलेक्टर जितेंद्र यादव के निर्देश पर शिक्षकों की टीम द्वारा जिले के 24 स्थानों पर जोन बनाकर इन कमजोर छात्रों को परिणाम बेहतर करने की तैयारी कराई जा रही है।

छमाही और प्री बोर्ड के परिणाम की समीक्षा में सामने आया कि गणित, विज्ञान और अंग्रेजी जैसे विषयों में ज्यादातर बच्चे फेल हुए हैं। उन विषयों की तैयारी बेहतर तरीके से कराए जाने की जरुरत है। इसके लिए शिक्षा विभाग ने 5 वर्षों के प्रश्न पत्र, ब्लूप्रिंट पर आधारित प्रश्न तैयार किया गया है। प्रश्न बैंक में परीक्षा में आने वाले प्रश्नों की श्रृंखला है। इसी के माध्यम से कमजोर बच्चों को अध्यापन कराया जा रहा है। ताकि जिले का परिणाम बेहतर हो सके।

जोन कोचिंग के लिए ब्लाक स्तर पर नोडल अधिकारी व मॉनिटरिंग टीम बनाई गई है। शिक्षा विभाग के ओआईसी डिप्टी कलेक्टर है। बीईओ के नेतृत्व में टीम कार्य करेगी। इसके अलावा जिले से प्राचार्यों की टीम बनाई गई है, जिनके द्वारा भी अलग-अलग जोन में जाकर इस कोचिंग के निरीक्षण व कोचिंग में शामिल होने वाले बच्चे और उनके पालकों से तैयारी को लेकर बात की जाएगी।

kgnews

Recent Posts

राष्ट्रपति मुर्मु ने ओंकारेश्वर तीर्थ और ज्योतिर्लिंग ममलेश्वर के दर्शन कर किया अभिषेक

राष्ट्रपति मुर्मु ने ओंकारेश्वर तीर्थ और ज्योतिर्लिंग ममलेश्वर के दर्शन कर किया अभिषेक

भोपाल  राष्ट्रपति  द्रौपदी मुर्मु ने गुरुवार को म.प्र. यात्रा के पहले दिन तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर…

4 hours ago
भिंड के डायल-112 हीरोज परिजनों से बिछड़े 03 वर्षीय मासूम को सुरक्षित तलाश कर परिवार से मिलाया

भिंड के डायल-112 हीरोज परिजनों से बिछड़े 03 वर्षीय मासूम को सुरक्षित तलाश कर परिवार से मिलाया

भोपाल  भिंड जिले के थाना कोतवाली क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर कार्यवाही…

4 hours ago
एमपी में पकड़े गए आरोपियों के पाकिस्तान कनेक्शन की जांच तेज, आतंकी ट्रेनिंग भेजने की थी साजिश

एमपी में पकड़े गए आरोपियों के पाकिस्तान कनेक्शन की जांच तेज, आतंकी ट्रेनिंग भेजने की थी साजिश

भोपाल  देश विरोधी गतिविधियों के आरोपितों से पूछताछ में मप्र आतंकवाद निरोधी दस्ता (एटीएस) को…

4 hours ago
विश्व योग एवं संगीत दिवस: सुर-ताल और कला के त्रिवेणी संगम से महकेगा मध्यप्रदेश, 14 स्थानों पर होंगे भव्य आयोजन

विश्व योग एवं संगीत दिवस: सुर-ताल और कला के त्रिवेणी संगम से महकेगा मध्यप्रदेश, 14 स्थानों पर होंगे भव्य आयोजन

भोपाल  मध्यप्रदेश शासन के संस्कृति विभाग द्वारा आगामी 21 जून 2026 को 'विश्व योग एवं…

4 hours ago
तालाब एवं जल स्रोतों को करेंगे अतिक्रमण मुक्त‍: मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव

तालाब एवं जल स्रोतों को करेंगे अतिक्रमण मुक्त‍: मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल जल गंगा संवर्धन अभियान मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि शहर के…

4 hours ago
विज्ञान-प्रौद्योगिकी क्षेत्र में निवेश परियोजनाओं पर हो तेज अमल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

विज्ञान-प्रौद्योगिकी क्षेत्र में निवेश परियोजनाओं पर हो तेज अमल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि विज्ञान और प्रौद्योगिकी भविष्य में अर्थव्यवस्था…

4 hours ago