राजनांदगांव, जिला साहू सदन बसंतपुर में जिला अधिकारी–कर्मचारी प्रकोष्ठ के तत्वावधान में शुक्रवार से भक्त माता कर्मा क्रिकेट प्रतियोगिता का आगाज हुआ। शुभारंभ अवसर पर भक्त माता कर्मा के तैल चित्र पर पूजा-अर्चना कर कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक विधि-विधान के साथ की गई। पूरे परिसर में खेल का उत्साह चरम पर रहा और खिलाड़ियों तथा दर्शकों में खेल भावना का अद्भुत समन्वय देखने को मिला। यह प्रतियोगिता पहली बार समाज स्तर पर आयोजित की जा रही है, जिसे सभी ने प्रेरणादायी पहल के रूप में सराहा।

शुभारंभ अवसर पर संयोजक यशवंत साहू ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल सिर्फ प्रतियोगिता नहीं, बल्कि अनुशासन, सौहार्द्र और एकता का प्रतीक है। ऐसे आयोजनों से युवा प्रतिभाओं को पहचान मिलती है और समाज में भाईचारे की भावना मजबूत होती है। इसी क्रम में माधव साहू ने भी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए प्रतियोगिता की सफलता की कामना की। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से यशवंत साहू, माधव साहू, अनिल साहू, राघवेंद्र साहू, करण साहू, जितेंद्र साहू, राजेश, लोकेश, रूपेश, भोज, गजीर, हिरदे, लविंद्र, छन्नू, मिलन, परदेसी, राम साहू, डॉ.चेतन साहू, अभिषेक दुलार, ओमप्रकाश, पूनम, ममता, तामेश्वर हिरवानी, रूपेंद्र साहू सहित बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रेमी एवं खिलाड़ी उपस्थित रहे।

पहले दिन हुए मुकाबले शुभारंभ मैच में संयोजक यशवंत साहू ने टॉस उछाला। जिसमें साहू ब्रदर्स धनगांव की टीम ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया। इसके बाद चुनी बैटिंग ऑल इज वन टीम ने बल्लेबाजी की शुरुआत की। पहले ही दिन कई रोचक मुकाबले हुए, जिससे पूरा परिसर खेल महाकुंभ की तरह उत्साह से भर गया। प्रतियोगिता का फाइनल मैच शनिवार को खेला जाएगा।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *