राजनांदगांव. डिजिटल इंडिया को नई दिशा देने के उद्देश्य से दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर, बिलासपुर और रायपुर मंडलों ने यात्रियों को आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए बुकिंग कार्यालयों में विशेष जागरूकता अभियान शुरू किया है। इसका मुख्य उद्देश्य नवीनतम लॉन्च किए गए ‘रेलवन’ ऐप को लोकप्रिय बनाना है, जो भारतीय रेलवे का आधिकारिक सुपर ऐप है।
इस ऐप के माध्यम से ट्रेनों से जुड़ी लगभग हर डिजिटल सेवा अब एक ही प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होगी। कोई भी टिकट बुक करें, किसी भी ट्रेन को ट्रैक करें, खाना ऑर्डर करें, शिकायत दर्ज करें या रिफंड पाएं। सब कुछ एक क्लिक में होगा। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने स्टेशनों पर डिजिटल डिस्प्ले, यात्री संपर्क कार्यक्रमों और प्रचार बैनरों के माध्यम से ऐप की विशेषताओं को प्रदर्शित करना शुरू कर दिया है। ‘रेलवन’ ऐप का उद्देश्य यात्रियों को लंबी कतारों से मुक्त करना है।
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी, भोपाल में आयोजित तीन माह अवधि के परिवहन उप निरीक्षक बुनियादी…
रायपुर छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं और अधोसंरचना विकास को लगातार गति…
भोपाल प्रदेश में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने तथा अवैध हथियारों के नेटवर्क पर प्रभावी…
रायपुर बदलते दौर के साथ छत्तीसगढ़ का अन्नदाता भी अब पारंपरिक खेती की रूढ़ियों को…
भोपाल टीकमगढ़ जिले के थाना दिगौड़ा क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्पर एवं संवेदनशील कार्रवाई…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि किसानों को खाद और बीज की…