Rajnandgaon : मौसम की बदली, तेज हवा के कारण खड़ी फसल झुकी…

राजनांदगांव, बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती तूफान मोंथा के असर से मौसम बदल गया है। मंगलवार को सुबह से आसमान में बादल छाए रहे हवा की गति भी तेज रही। वहीं ग्रामीण इलाकों में हल्की बूंदाबांदी भी दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे तेज बारिश का भी अलर्ट जारी किया है।

सुबह​ जिले के कई हिस्सों में तेज हवा भी चली। इससे धान की खड़ी फसल झुक गई है। वहीं खराब मौसम को देखते हुए किसानों ने धान की कटाई भी रोक दी है। दरअसल इन दिनों से धान के अर्ली वेरायटी की कटाई जारी है। लेकिन मौसम बदलते ही कटी फसल को नुकसान की आशंका हो देखते हुए किसानों ने फिलहाल कटाई रोक दी है। वहीं जिस फसल की कटाई में देर हैए वह भी बारिश से प्रभावित होने की आशंका है। कृषि विभाग के उप संचालक टीकम ठाकुर ने बताया कि ​फिलहाल धान को बड़े नुकसान की आशंका कम है। लेकिन बारिश की स्थिति बनी तो किसानों को जल जमाव को खत्म करना होगा। खेत से पानी की निकासी लगातार करते रहने की जरूरत है। तेज बारिश नहीं हुई तो समस्या नहीं होगी।

टमाटर को नुकसान समय से पहले पकेंगे जिला किसान संघ के प्रमुख सुदेश टीकम ने बताया कि खराब मौसम का असर सब्जी फसल में भी होगा। तेज बारिश हुई तो फसल खराब होगी। वहीं कीट प्रकोप का खतरा भी बढ़ेगा। बदली भरे मौसम में गोभी और टमाटर की फसल तेजी से पकती है। इससे फसल समय से पहले बड़ी मात्रा में बाजार में आएगा। जिससे दाम में गिरावट हो सकता है इससे किसानों को नुकसान पहुंचेगा है। वहीं मौसम खुलने के बाद धान में भी कीट प्रकोप का खतरा बढ़ सकता है।

दिन का तापमान 4​ डि​ग्री तक गिर गया मौसम में बदलाव से सुबह से ठंडी हवा चलती रही। आसमान में बादल छाए रहे। इससे अधिकतम तापमान में भी गिरावट हुई है। मंगलवार को दिन का तापमान 27 डिग्री दर्ज किया गया है। इनमें बीते दिनों की तुलना में 4 डिग्री की गिरावट हुई है। हालांकि न्यूनतम तापमान स्थिर रहने की संभावना है। तापमान में गिरावट से दिन में हल्की ठंड और हवा की वजह से ठिठुरन जैसी स्थिति भी बनी रही। जिसे देखते हुए प्रशासन ने भी टीमों को अलर्ट पर खा है।

30 अक्टूबर तक बारिश का सिस्टम मजबूत रहेगा चक्रवाती तूफान मोंथा आंध्रप्रदेश के तट को पार कर रहा है। इसके असर से छग के कई जिलों में हवा की गति 20 से 30 किमी प्रतिघंटा हो सकती है। वहीं तेज बारिश की स्थिति भी बनेगी। मौसम विभाग ने बताया कि यह सिस्टम 30 अक्टूबर तक बना रहेगा। ​अगले दो दिनों कई हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश की प्रबल संभावना है। इस दौरान तेज गरज.चमक की स्थिति भी निर्मित होगी।

kgnews

Recent Posts

राजनांदगांव : जिला चिकित्सालय परिसर स्थित आबंटित दुकानों का किराया जमा नहीं करने पर तालाबंद कर सील करने की कार्रवाई की गई

राजनांदगांव : जिला चिकित्सालय परिसर स्थित आबंटित दुकानों का किराया जमा नहीं करने पर तालाबंद कर सील करने की कार्रवाई की गई

राजनांदगांव । जिला चिकित्सालय राजनांदगांव परिसर में आबंटित दुकानों का वर्षों से लंबित किराया जमा…

56 seconds ago
राजनांदगांव : आपदा प्रभावितों एवं आश्रितों को सहायता अनुदान राशि स्वीकृत

राजनांदगांव : आपदा प्रभावितों एवं आश्रितों को सहायता अनुदान राशि स्वीकृत

राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने दैवीय विपत्तियों के संबंध में राहत मद अंतर्गत आपदा प्रभावितों…

2 minutes ago
राजनांदगांव : आईटीआई में प्रवेश हेतु 15 जून तक रजिस्ट्रेशन

राजनांदगांव : आईटीआई में प्रवेश हेतु 15 जून तक रजिस्ट्रेशन

राजनांदगांव । जिले के सभी शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था में सत्र अगस्त 2026 से प्रारंभ…

4 minutes ago
राजनांदगांव : सुशासन तिहार सुमीन, सुशीला एवं पंचवती के लिए रहा सुखद ..

राजनांदगांव : सुशासन तिहार सुमीन, सुशीला एवं पंचवती के लिए रहा सुखद ..

- प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत शिविर में आसानी से कराया ई-केवायसी- गैस कनेक्शन मिलने…

5 minutes ago
बीजापुर के बाद जगदलपुर में तेंदूपत्ता गोदाम में आग, मौके पर पहुंचीं फायर ब्रिगेड की गाड़ियां

बीजापुर के बाद जगदलपुर में तेंदूपत्ता गोदाम में आग, मौके पर पहुंचीं फायर ब्रिगेड की गाड़ियां

जगदलपुर. जगदलपुर के सरगीपाल स्थित तेंदूपत्ता गोदाम के 5 नंबर फड़ में अचानक आग लगने…

1 hour ago
उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने एयर एम्बुलेंस एमपी पोर्टल एवं मोबाइल ऐप का किया शुभारंभ

उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने एयर एम्बुलेंस एमपी पोर्टल एवं मोबाइल ऐप का किया शुभारंभ

उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने एयर एम्बुलेंस एमपी पोर्टल एवं मोबाइल ऐप का किया शुभारंभ एयर…

1 hour ago