छत्तीसगढ़

Rajnandgaon : राज्य स्तरीय योगा प्रतियोगिता में गायत्री विद्यापीठ ने लहराया परचम…

राजनांदगांव। जिले की ख्याति प्राप्त संस्था गायत्री विद्यापीठ ने एक बार पुन: राज्य स्तरीय योगा प्रतियोगिता में शानदार सफलता अर्जित की। उक्त प्रतियोगिता दिनांक 3 एवं 4 जनवरी को छ.ग. प्रेम निरंजन योगासन खेल संघ एवं योग लंगर समिति द्वारा परमहंस स्वामी सत्यानंद सरस्वती की स्मृति में दुर्ग जिले में आयोजित किया गया था। जिसमें गायत्री विद्यापीठ के कक्षा 3रीं से 11वीं तक के विद्यार्थियों ने योग में अपनी शानदार प्रस्तुति देकर 40 पदक प्राप्त कर दूसरा स्थान प्राप्त किया।

उक्त प्रतियोगिता में शाला की प्रतिभावान योग शिक्षिका भारती साहू का विशेष मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। साथ ही शाला के शिक्षक चितरंजन साहू, अन्नपूर्णा साहू का भी सहयोग विद्यार्थियों को प्राप्त हुआ। सभी प्रतियोगी विद्यार्थियों के नाम इस प्रकार है- गुंजा भारती, तनिष्क श्रीवास्तव, सानिध्य साहू, सौर्य, रविकान्त, गुरवेन्द्र, ढालेन्द्र, तनय वर्मा, प्रणीत साहू, तुष्या बघेल, सेयांश सोनबोईर, आदित्य साहू, आकित खान, तनिष्का साहू, वैष्णवी रंगारी, शुभम‍ मिश्रा, साहित्य देवांगन, यथार्थ कश्यप, अंश प्रताप सिंग, रीषिका गुप्ता, तान्या शर्मा।

इस शानदार सफलता पर गायत्री शिक्षण समिति अध्यक्ष डॉ.बृजकिशोर सुरजन द्वारा कहा गया कि सभी विद्यार्थियों ने अनुशासन, संतुलन एवं योग कौशल का बेहतरीन परिचय दिया, जिससे विद्यालय का नाम गौरवान्वित हुआ। उन्होंने विद्यार्थियों की तकनीक, आत्म विश्वास और नियमित अभ्यास की सराहना करते हुए सभी को शुभकामनाएं दी।

शाला की प्राचार्य शैलजा नायर एवं पिंकी खण्डेलवाल द्वारा भी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा गया कि योग न केवल शारीरिक स्वास्थ्य बल्कि मानसिक संतुलन और जीवन अनुशासन का भी सशक्त माध्यम है। उन्होंने भविष्य में ऐसे आयोजनों में सहभागिता हेतु विद्यार्थियों को प्रेरित किया। क्रीडा अधिकारी अखिलेश मिश्रा द्वारा भी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी गई।

इस उपलब्धि पर गायत्री शिक्षण समिति के अध्यक्ष डॉ.बृजकिशोर सुरजन, उपाध्यक्ष संध्यादेवी सिंघल, राजेश जैन, सचिव गगन लड्ढा, सहसचिव निकुंज सिंघल, कोषाध्यक्ष सूर्यकान्त चितलांग्या, स्पोर्ट्स डायरेक्टर सागर चितलांग्या, संरक्षक नंदकिशोर सुरजन, सुषमा सुरजन, सांस्कृतिक प्रभारी हरीश गांधी, रूपाली गांधी, एकेडमिक डायरेक्टर अमित उत्तलवार, प्राचार्य शैलजा नायर, पिंकी खण्डेलवाल, उप प्राचार्य रश्मि ठाकुर, वंदना डुंभरे, प्रशासक अनिल वाजपेयी, स्कूल मैनेजर तरणजीत सिंह टूटेजा, स्कूल आब्जर्वर अंकित व्यास एवं समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं अभिभावकों में हर्ष का वातावरण है।

kgnews

Recent Posts

पर्यावरण संरक्षण, विशेष पिछड़ी जनजातियों के उत्थान, ब्रेस्ट कैंसर जागरूकता के लिए रोटेरियन निभाएं सक्रिय भूमिका- डेका

पर्यावरण संरक्षण, विशेष पिछड़ी जनजातियों के उत्थान, ब्रेस्ट कैंसर जागरूकता के लिए रोटेरियन निभाएं सक्रिय भूमिका- डेका

रायपुर चर्चा के दौरान राज्यपाल ने रोटरी क्लब द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की…

10 hours ago
जैविक खेती अपनाकर बचाएं अपनी सेहत और जमीन-राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

जैविक खेती अपनाकर बचाएं अपनी सेहत और जमीन-राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

रायपुर  किसानों को प्राकृतिक एवं जैविक खेती के प्रति जागरूक करने तथा टिकाऊ एवं लाभकारी…

10 hours ago
दमोह के डायल-112 हीरोज 1 वर्ष 5 माह के मासूम को सकुशल दस्तयाब कर माँ के सुपुर्द किया

दमोह के डायल-112 हीरोज 1 वर्ष 5 माह के मासूम को सकुशल दस्तयाब कर माँ के सुपुर्द किया

भोपाल दमोह जिले के थाना हटा क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता, संवेदनशीलता एवं तकनीकी…

10 hours ago
पर्यावरण संरक्षण और जलवायु परिवर्तन जैसी वैश्विक चुनौतियों से निपटने में वन अधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका-राज्यपाल रमेन डेका

पर्यावरण संरक्षण और जलवायु परिवर्तन जैसी वैश्विक चुनौतियों से निपटने में वन अधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका-राज्यपाल रमेन डेका

रायपुर पर्यावरण संरक्षण और जलवायु परिवर्तन जैसी वैश्विक चुनौतियों से निपटने में वन अधिकारियों की…

10 hours ago
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया ‘जश लर्न’ का जिला स्तरीय शुभारंभ

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया ‘जश लर्न’ का जिला स्तरीय शुभारंभ

रायपुर   मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज जशपुर जिले में निज निवास बगिया से जशपुर जिले…

10 hours ago
इंदौर पुलिस ने 48 घंटे में चोरी का किया खुलासा

इंदौर पुलिस ने 48 घंटे में चोरी का किया खुलासा

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण तथा अपराधियों के…

10 hours ago