Rajnandgaon :रेलवे ओवरब्रिज का डामरीकरण करने मनगटा से आज मशीनरी पहुंचेगी…

राजनांदगांव, धनगांव में बन कर तैयार रेलवे ओवरब्रिज का डामरीकरण करने मनगटा से आज मशीनरी पहुंचेगी। इस काम को पूरा होने में सप्ताहभर का समय लगेगा। इसके बाद रेलवे क्रॉसिंग को हमेशा के लिए बंद कर ओवरब्रिज को ग्रामीणों की आवाजाही करने खोल दिया जाएगा।

इससे दर्जनभर गांव के ग्रामीणों को आवाजाही में आसानी होगी। उन्हें ट्रेनों के गुजरने के दौरान खड़ा नहीं होना पड़ेगा। इसका निर्माण जल्द पूरा करने ग्रामीणों ने गुरुवार को चक्काजाम और विरोध प्रदर्शन भी किया था। अब डामरी करण में तेजी आएगी। मोंथा तूफान आने के दौरान बारिश के कारण धनगांव रेलवे ओवरब्रिज में डामरीकरण का काम पिछड़ गया। ओवरब्रिज पर नमी होने के चलते डामरीकरण शुरू होने में देरी हो गई। रेलवे के अफसरों ने बताया कि डामरीकरण करने के लिए अभी मौसम अनुकूल है। वर्तमान में बारिश नहीं हो रही ओवरब्रिज पूरी तरह सूख गया। जहां थोड़ा बहुत पानी जाम था उसकी निकासी की बारदाने की मदद से सूखा गया। दूसरी तरफ इसमें उपयोग आने वाली गिट्टी को भी सुखाया गया है। मिक्चर प्लांट तैयार है। अब मटेरियल यहां पहुंचेगा और डामरीकरण शुरू किया जाएगा। इधर क्षेत्र के लोग सुविधा ​का इंतजार कर रहे हैं।

ओवरब्रिज से आवाजाही शुरू होने पर मिलेगी राहत ग्रामीणों की मांग पर यहां से आवाजाही करने अस्थाई सर्विस रोड बनाई गई। प्रकाश की व्यवस्था की गई है। धनगांव ओवरब्रिज की लागत 18 करोड़ रुपए है जो बन कर तैयार है। इसी माह इससे आवाजाही शुरू हो जाएगी। डामरीकरण में सप्ताह भर का समय लगेगा। ओवरब्रिज से लोगों की आवाजाही शुरू होने से बड़ी ग्रामीण आबादी को राहत मिलेगी। उन्हें रेलवे क्रॉसिंग से नहीं गुजरना पड़ेगा। त्योहारी अवकाश मौसम बारिश मटेरियल लेबर संकट के चलते देरी हुई। कल से डामरीकरण शुरू किया जाएगा।

kgnews

Recent Posts

CG : खरीफ फसलों की बीमा 31 जुलाई तक …

CG : खरीफ फसलों की बीमा 31 जुलाई तक …

रायपुर । छत्तीसगढ़ में खरीफ मौसम 2026 के दौरान किसानों को प्राकृतिक आपदाओं और मौसम…

5 minutes ago
मोहला : खाता में शामिल सभी खसरों का एग्रीस्टैक पंजीयन अनिवार्य, तभी बेच सकेंगे धान …

मोहला : खाता में शामिल सभी खसरों का एग्रीस्टैक पंजीयन अनिवार्य, तभी बेच सकेंगे धान …

मोहला । कलेक्टर तुलिका प्रजापति ने कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में राजस्व एवं कृषि विभाग की…

8 minutes ago
CG : मनरेगा के कार्य अब 2 जुलाई से वीबी जी राम जी के कार्य कहलाएंगे …

CG : मनरेगा के कार्य अब 2 जुलाई से वीबी जी राम जी के कार्य कहलाएंगे …

बालोद । भारत सरकार ने ग्रामीण विकास के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए…

10 minutes ago
CG : थूक साफ करने के विवाद में खूनी खेल, पिता-पुत्र ने छात्र पर चाकू से किया हमला …

CG : थूक साफ करने के विवाद में खूनी खेल, पिता-पुत्र ने छात्र पर चाकू से किया हमला …

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा में मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। सिरगिट्टी थाना क्षेत्र…

13 minutes ago
CG : विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से डॉ. प्रेमासाई महाराज की सौजन्य भेंट …

CG : विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से डॉ. प्रेमासाई महाराज की सौजन्य भेंट …

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से माँ मातंगी दिव्य धाम के पीठाधीश परम्…

28 minutes ago
CG : रेलवे नियमों का उल्लंघन पड़ेगा भारी, जानें क्या बदल रहा …

CG : रेलवे नियमों का उल्लंघन पड़ेगा भारी, जानें क्या बदल रहा …

रायपुर: रेलवे अधिनियम, 1989 में प्रस्तावित संशोधनों के बाद ट्रेनों और रेलवे स्टेशनों पर नियम…

32 minutes ago