राजनांदगांव, दिल्ली में कार में हुए धमाके के बाद जिला पुलिस भी अलर्ट मोड में आ गई है। सोमवार देर रात तक पुलिस की बस स्क्वाड, डॉग स्क्वाड और अन्य टीमों ने संवेदनशील हिस्सों में चेकिंग अभियान चलाया। वहीं आम लोगों को भी अलर्ट रहने की समझाइश दी।
सोमवार शाम विस्फोट की घटना के कुछ देर बाद ही पुलिस अलर्ट मोड पर आ गई। पुलिस की अलग-अलग टीम ने रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, प्रमुख सार्वजनिक स्थलों और भीड़भाड़ वाले हिस्सों में चेकिंग अभियान चलाया। सभी जगहों पर संदिग्ध सामानों की भी जांच की। इसके अलावा चौराहों व बार्डर वाले हिस्सों में वाहनों और लोगों की जांच की गई। इधर एसपी अंकिता शर्मा ने जवानों को निरंतर पेट्रोलिंग और निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या वस्तु की सूचना तुरंत पुलिस को दें ताकि समय पर कार्रवाई की जा सके।
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार आम नागरिकों को त्वरित, संवेदनशील और…
रायपुर छत्तीसगढ़ के श्रम विभाग द्वारा संचालित अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना के तहत पंजीकृत निर्माण…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आयोजित मंत्रिपरिषद् की बैठक में नवा रायपुर…
भोपाल मध्यप्रदेश जेल विभाग ने बंदियों के समग्र स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल और वन मंत्री केदार कश्यप के मार्गदर्शन में वर्ष…
भोपाल सहकारिता, खेल और युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने शुक्रवार को मंत्रालय में…