छत्तीसगढ़

Rajnandgaon : विवाहिता महिला के घर में घुसकर छेड़छाड़ और परिवार को जान से मारने की धमकी दी…

नर्मदा, एक विवाहिता महिला के घर में घुसकर छेड़छाड़ और परिवार को जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर गंडई पुलिस ने ग्राम मजगांव निवासी आरोपी विष्णु के विरूद्ध भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है।

पीड़िता की रिपोर्ट के अनुसार आरोपी पिछले कुछ समय से उन्हें अंजान नंबर से फोन कर परेशान कर रहा था। विरोध करने पर आरोपी ने पीड़िता और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी। 14 जनवरी को रात करीब 11:30 बजे जब पीड़िता घर पर अकेली थी, आरोपी ने दरवाजा खटखटाया, पति के आने की उम्मीद में जैसे ही पीड़िता ने दरवाजा खोला, आरोपी विष्णु ने जबरन घर में घुसकर पीड़िता का हाथ पकड़ लिया और छेड़छाड़ शुरू कर दी। पीड़िता के शोर मचाने पर सास-ससुर को आते देख आरोपी मौके से फरार हो गया। पीड़िता के पति के बेमेतरा से लौटने के बाद, जब उस नंबर पर संपर्क किया गया तो आरोपी की पहचान मंजगांव निवासी विष्णु के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि आरोपी पहले पीड़िता के पति के चॉइस सेंटर में काम के सिलसिले में आ चुका था, जिससे वह परिवार से परिचित था। गंडई पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 74, 331 (4) और 351(3) के तहत मामला दर्ज कर इसकी विवेचना शुरू कर दी है।

kgnews

Recent Posts

CG : मिनीमाता बांगो जलाशय में जल भराव 71.67 प्रतिशत…

CG : मिनीमाता बांगो जलाशय में जल भराव 71.67 प्रतिशत…

कोरबा । मिनीमाता बांगो जलाशय में बारिश के साथ ही जलभराव में वृद्धि हुई है।…

12 seconds ago
CG : 409.7 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज…

CG : 409.7 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज…

कोरबा । कोरबा जिले में एक जून से 21 जुलाई तक कुल 409.7 मिलीमीटर औसत…

2 minutes ago
CG : सेना में भर्ती हेतु परीक्षा का परिणाम घोषित…

CG : सेना में भर्ती हेतु परीक्षा का परिणाम घोषित…

कोरबा । भारतीय सेना में भर्ती हेतु सेना भर्ती कार्यालय, रायपुर के अंतर्गत आने वाले…

9 minutes ago
CG : प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत प्रशिक्षण संपन्न…

CG : प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत प्रशिक्षण संपन्न…

कोरबा । प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत खरीफ मौसम 2026 में जिले के अधिक से…

11 minutes ago
CG : जिले में अब तक 357.7 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज…

CG : जिले में अब तक 357.7 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज…

दुर्ग । जिले में 1 जून 2026 से 21 जुलाई 2026 तक 357.7 मिमी औसत…

13 minutes ago
CG : वीबी-जी रामजी योजना के तहत 1 जुलाई 2026 से अब तक जिले में 12,089 मानव दिवस सृजित…

CG : वीबी-जी रामजी योजना के तहत 1 जुलाई 2026 से अब तक जिले में 12,089 मानव दिवस सृजित…

दुर्ग । ग्रामीण विकास एवं रोजगार सृजन को नई दिशा देने के उद्देश्य से केंद्र…

15 minutes ago