Rajnandgaon : शिकायत के बाद पहुंची जांच टीम…

डोंगरगांव . नगर के सबसे पुराने इंग्लिश मीडियम स्कूल में बने भवन में भ्रष्टाचार की आशंका को लेकर जांच टीम ने निरीक्षण किया और प्रारंभिक जांच में कई अनियमितताएं पाई। यह जांच टीम उपसंचालक कार्यालय दुर्ग से आई थी। बीईओ और स्कूल के शिक्षकों को सख्त निर्देश दिए गए कि बच्चों के लिए यह भवन उपयोगी नहीं है और इसे तत्काल प्रभाव से बंद किया जाए।

वहीं नगर पंचायत के सूचना तंत्र की विफलता को लेकर जनप्रतिनिधियों ने नाराजगी जताई, क्योंकि जांच टीम के आगमन की जानकारी एसएमसी अध्यक्ष, पार्षद और अन्य अधिकारियों को नहीं दी गई थी। बता दें कि साढ़े सात लाख की लागत से बनाए गए अतिरिक्त कक्ष में ठेकेदार संजय संचेती ने भारी अनियमितताएं की हैं। शिकायत के बाद आई जांच टीम ने पाया कि बच्चों के लिए बने इस कक्ष में निर्माण कार्य में घोर लापरवाही और भ्रष्टाचार किया गया था।

जांच दल ने अपनी रिपोर्ट तैयार कर उच्च अधिकारियों के पास भेज दी है और रिपोर्ट के आधार पर कार्यवाही की जाएगी। इसके अलावा ठेकेदार ने निर्माण कार्य में जो बिल प्रस्तुत किया था। वह कक्ष में किए गए कार्य से मेल नहीं खाता था। नगर पंचायत ने ठेकेदार को अधिक भुगतान कर दिया, जबकि कार्य अधूरा था। जागरूक नागरिकों और शिक्षकों द्वारा इस मामले की शिकायत किए जाने के बाद यह मुद्दा सामने आया। अब इस मामले में विभागीय अधिकारियों द्वारा एक विस्तृत जांच की जाएगी और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की उम्मीद है।

kgnews

Recent Posts

राष्ट्रपति मुर्मु ने ओंकारेश्वर तीर्थ और ज्योतिर्लिंग ममलेश्वर के दर्शन कर किया अभिषेक

राष्ट्रपति मुर्मु ने ओंकारेश्वर तीर्थ और ज्योतिर्लिंग ममलेश्वर के दर्शन कर किया अभिषेक

भोपाल  राष्ट्रपति  द्रौपदी मुर्मु ने गुरुवार को म.प्र. यात्रा के पहले दिन तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर…

2 hours ago
भिंड के डायल-112 हीरोज परिजनों से बिछड़े 03 वर्षीय मासूम को सुरक्षित तलाश कर परिवार से मिलाया

भिंड के डायल-112 हीरोज परिजनों से बिछड़े 03 वर्षीय मासूम को सुरक्षित तलाश कर परिवार से मिलाया

भोपाल  भिंड जिले के थाना कोतवाली क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर कार्यवाही…

2 hours ago
एमपी में पकड़े गए आरोपियों के पाकिस्तान कनेक्शन की जांच तेज, आतंकी ट्रेनिंग भेजने की थी साजिश

एमपी में पकड़े गए आरोपियों के पाकिस्तान कनेक्शन की जांच तेज, आतंकी ट्रेनिंग भेजने की थी साजिश

भोपाल  देश विरोधी गतिविधियों के आरोपितों से पूछताछ में मप्र आतंकवाद निरोधी दस्ता (एटीएस) को…

2 hours ago
विश्व योग एवं संगीत दिवस: सुर-ताल और कला के त्रिवेणी संगम से महकेगा मध्यप्रदेश, 14 स्थानों पर होंगे भव्य आयोजन

विश्व योग एवं संगीत दिवस: सुर-ताल और कला के त्रिवेणी संगम से महकेगा मध्यप्रदेश, 14 स्थानों पर होंगे भव्य आयोजन

भोपाल  मध्यप्रदेश शासन के संस्कृति विभाग द्वारा आगामी 21 जून 2026 को 'विश्व योग एवं…

3 hours ago
तालाब एवं जल स्रोतों को करेंगे अतिक्रमण मुक्त‍: मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव

तालाब एवं जल स्रोतों को करेंगे अतिक्रमण मुक्त‍: मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल जल गंगा संवर्धन अभियान मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि शहर के…

3 hours ago
विज्ञान-प्रौद्योगिकी क्षेत्र में निवेश परियोजनाओं पर हो तेज अमल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

विज्ञान-प्रौद्योगिकी क्षेत्र में निवेश परियोजनाओं पर हो तेज अमल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि विज्ञान और प्रौद्योगिकी भविष्य में अर्थव्यवस्था…

3 hours ago