राजनांदगांव, अंबागढ़ चौकी के बिहरीकला चौक में तेज रफ्तार मालवाहक ने बाइक को ठोकर मार दी। हादसे में बाइक चला रहे युवक की मौत हो गई, वहीं उसकी मंगेतर घायल है। हादसा रविवार रात करीब 8.30 बजे हुआ।
जानकारी मुताबिक खड़गांव के ग्राम सरोली में रहने वाला कामता प्रसाद उर्वशा (32) अपनी मंगेतर भारती को शिक्षक पात्रता परीक्षा दिलाने राजनांदगांव लाया था। परीक्षा खत्म होने के बाद दोनों बाइक से वापस गांव लौट रहे थे। अभी दोनों बिहरीकला चौक के पास पहुंचे थे, तभी उनकी बाइक को मालवाहक क्रमांक सीजी 06 एचबी 9555 के चालक ने जोरदार ठोकर मार दी। बाइक से गिरते ही कामता प्रसाद का सिर वाहन के पहिए के नीचे आ गया। उसे गंभीर स्थिति में अंबागढ़ चौकी हास्पिटल पहुंचा गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर कामता की मंगेतर भारती को भी चोटें आई है। जिसका इलाज जारी है।
भोपाल स्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 के अवसर पर 15 अगस्त को प्रातः 9:00 बजे लाल परेड…
रायपुर गायत्री-इंदिरा स्व-सहायता समूह को मंत्री कश्यप ने सौंपी 65 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि…
भोपाल उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री इन्दर सिंह परमार ने कहा कि भारतीय…
रायपुर 324 स्कूलों में 16 हजार बच्चों के लिए हुआ ‘न्योता भोज’ महाअभियान प्रधानमंत्री पोषण…
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरूवार को आलीराजपुर जिले के चंद्रशेखर आजाद नगर में…
रायपुर कबीरधाम जिले की ग्रामीण महिलाओं ने सौर ऊर्जा के क्षेत्र में ऐसा उदाहरण पेश…