उपरवाह . रविवार को राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) के शताब्दी वर्ष के अंतर्गत द्वितीय चरण गृह संपर्क अभियान के तहत ग्राम उपरवाह के शीतला प्रांगण में आरएसएस की राजनांदगांव खंड की योजना बैठक आयोजित की गई। इस कार्यक्रम में खंड के सह खंड संघ चालक, खंड कारवाहक, जिला सह कारवाहक सहित अन्य संघ पदाधिकारी विशेष रूप से उपस्थित थे।

बैठक में राजनांदगांव खंड के बारह मंडलों के स्वयं सेवक भी शामिल हुए। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि प्रत्येक गांव के प्रत्येक परिवारों में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के कार्यकर्ता सामाजिक परिवर्तन की दिशा में काम करेंगे। इसमें प्रमुख विषयों जैसे पौधरोपण, नागरिक कर्तव्य, नागरिक शिष्टाचार, परिवार प्रबोधन, और सामाजिक समरसता पर ध्यान दिया जाएगा।

बैठक के साथ-साथ दीपावली मिलन समारोह का भी आयोजन किया गया, जिसमें सभी पदाधिकारियों और स्वयं सेवकों ने एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं दी और संगठन की आगामी योजनाओं पर चर्चा की।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *