cropped-cropped-cropped-11-final-kg-logo-Copy-1.png

राजनांदगांव, हर साल की तरह इस बार भी संविधान दिवस का उत्सव मनाने के लिए 26 नवंबर को संविधान दिवस के अवसर पर बाइक रैली निकाली जाएगी। बाइक रैली के माध्यम से शहर भ्रमण किया जाएगा। इस दौरान डीजे के साथ समाज के पदाधिकारी एवं सामाजिक महिला पुरुष रैली में बड़ी संख्या में शामिल होंगे।

इस संबंध में बौद्ध समाज के प्रवक्ता विनोद श्रीरंगे ने जानकारी दी कि बाइक रैली समय सुबह 9 बजे से कलेक्ट्रेट परिसर स्थिति डॉ. अंबेडकर उद्यान में संविधान निर्माता बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा का नमन कर यहां संविधान की प्रस्तावना का वाचन किया जाएगा। इसके पश्चात यहां से अंबेडकर चौक में एकत्रित हो रैली प्रारंभ होगी।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *