राजनांदगांव, विधानसभा अध्यक्ष डॉण् रमन सिंह का 73वां जन्मदिन 15 अक्टूबर को उत्सव के रूप में मनाया जाएगा। युवा वेलफेयर फाउंडेशन के बैनर तले स्टेट स्कूल में कार्यक्रम होगा। बॉलीवुड के सिंगर कैलाश खेर आवाज की जादू का जलवा बिखेरेंगे। आयोजन समिति के अध्यक्ष भावेश बैद ने बताया डॉण् रमन सिंह के जन्मदिन पर युवा वेलफेयर फाउंडेशन 3 वर्षों से कार्यक्रम करती आ रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सहित कई मंत्री शामिल होंगे। पद्मश्री पाप राक गायक कैलाश खेर का कार्यक्रम 15 अक्टूबर को होगा।

भारतीय लोक संगीत व सूफी संगीत से प्रभावित कैलाश खेर शास्त्रीय संगीतकार पंडित कुमार गंधर्वए पंडित हृदयनाथ मंगेशकरए पंडित भीमसेन जोशी और कव्वाली गायक नुसरत फतेह अली खान से प्रेरित हैं। अपनी दमदार आवाज और संगीत की अपनी अनूठी शैली से कैलाश खेर सभी उम्र के श्रोताओं में मशहूर हैं। अपने भजनों के अलावा देश भक्ति गीतों को लेकर जाने जाते है। उनके गीतों को लेकर हर वर्ग के श्रोताओं में क्रेज रहता है। कैलाश खेर के संस्कारधानी आगमन से संगीत प्रेमियों में उत्साह है।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *