राजनांदगांव। श्रीराम जय राम जय राम के जयघोषों के साथ श्रीरामदरबार छोटे बालाजी मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। मंदिर परिसर में सुबह 7:30 बजे मंगल आरती से दिन की शुरुआत हुई। इसके बाद सुबह 9:30 बजे से भगवान हनुमान का श्रृंगार और हवन किया गया।

आज दोपहर 12:00 बजे से महाप्रसादी भंडारा का आयोजन किया जायेगा, श्रद्धालुओं से प्रसाद ग्रहण करने की अपील की है। संध्या आरती शाम 7:30 बजे की जावेगी। यह आयोजन सदर बाजार महालक्ष्मी मंदिर के पास स्थित श्रीरामदरबार छोटे बालाजी मंदिर में किया गया है। मंदिर समिति ने सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *