छत्तीसगढ़

राजनांदगांव में 8 दिवसीय श्री शिव महापुराण कथा ‘ज्ञान यज्ञ’ का भव्य आयोजन

राजनांदगांव। शिवभक्ति और आध्यात्मिक चेतना से ओतप्रोत संगीतमय श्री शिव महापुराण कथा ‘ज्ञान यज्ञ’ का आयोजन 1 फरवरी से 8 फरवरी 2026 तक किया जा रहा है। यह पावन आयोजन शिवधाम, प्रभात नगर, लालबाग, राजनांदगांव में प्रतिदिन दोपहर 12 बजे से शिव इच्छा तक संपन्न होगा।

आयोजन भगवान नीलकंठ देवाधिदेव महादेव के आशीर्वाद से समस्त मोहल्लेवासियों के सहयोग से किया जा रहा है। कथा वाचन आचार्य पं. अनिल कृष्ण तिवारी जी महाराज (राजनांदगांव) के श्रीमुख से होगा, जिसमें शिव महापुराण के दिव्य प्रसंगों का रसपूर्ण और भावपूर्ण वर्णन किया जाएगा।

कथा के दौरान विभिन्न दिनों में शिवलिंग उत्पत्ति, नारद मोह, सती चरित्र, शिव-पार्वती विवाह, गणेश-कार्तिकेय जन्म, गंगावतरण, द्वादश ज्योतिर्लिंग कथा, शोभायात्रा एवं महाप्रसादी जैसे प्रमुख प्रसंगों का आयोजन किया गया है।
कार्यक्रम की शुरुआत 1 फरवरी (रविवार) को कलश यात्रा, वेदी पूजन एवं कथामहल से होगी, जबकि 8 फरवरी (रविवार) को पूर्णाहुति एवं महाप्रसादी के साथ समापन होगा।

आयोजक समिति ने समस्त शिवभक्तों एवं नगरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर धर्मलाभ अर्जित करने की अपील की है।

kgnews

Recent Posts

पाली के ग्राम पंचायत मुड़ापार में जनसमस्या निवारण शिविर का हुआ आयोजन 238 आवेदनों का हुआ त्वरित निराकरण

पाली के ग्राम पंचायत मुड़ापार में जनसमस्या निवारण शिविर का हुआ आयोजन 238 आवेदनों का हुआ त्वरित निराकरण

रायपुर  सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आमजनो की समस्याओं के त्वरित निराकरण के उद्देश्य से…

2 hours ago
भोपाल के डायल-112 हीरोज घर की राह भटकी 03 वर्षीय मासूम को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल के डायल-112 हीरोज घर की राह भटकी 03 वर्षीय मासूम को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल ​भोपाल जिले के थाना अशोका गार्डन क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर…

2 hours ago
मुख्य सचिव का वीडियो कांफ्रेंस में शामिल केबिनेट सचिव ने राष्ट्रीय महत्व के कार्यक्रमों एवं योजनाओं के एक्शन प्लान को लेकर किया विमर्श

मुख्य सचिव का वीडियो कांफ्रेंस में शामिल केबिनेट सचिव ने राष्ट्रीय महत्व के कार्यक्रमों एवं योजनाओं के एक्शन प्लान को लेकर किया विमर्श

रायपुर भारत सरकार के केबिनेट सचिव डॉ. टी.व्ही.सोमनाथन ने आज नई दिल्ली से वीडियो कॉन्फ्रेंस…

2 hours ago
मुख्यमंत्री श् विष्णुदेव साय ने बिलासपुर में निर्माणाधीन नालंदा परिसर एवं एजुकेशन हब का किया निरीक्षण

मुख्यमंत्री श् विष्णुदेव साय ने बिलासपुर में निर्माणाधीन नालंदा परिसर एवं एजुकेशन हब का किया निरीक्षण

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आज बिलासपुर प्रवास के दौरान…

2 hours ago
विश्व पर्यावरण पर राज्यपाल ने दिया जल और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

विश्व पर्यावरण पर राज्यपाल ने दिया जल और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

रायपुर विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर राज्यपाल श्री रमेन डेका ने प्रदेशवासियों से पर्यावरण…

2 hours ago
पुलिस प्रशिक्षण शाला उज्जैन में 206 नव आरक्षकों का दीक्षांत समारोह संपन्न

पुलिस प्रशिक्षण शाला उज्जैन में 206 नव आरक्षकों का दीक्षांत समारोह संपन्न

भोपाल ​मध्यप्रदेश पुलिस के प्रशिक्षण तंत्र की उत्कृष्ट परंपरा को आगे बढ़ाते हुए पुलिस प्रशिक्षण…

2 hours ago