दीपेश शेंडे
विकसित भारत के संकल्प को साकार करने वाला अमृत-काल का बजट
राजनांदगांव। केंद्रीय वित्त मंत्री Nirmala Sitharaman द्वारा प्रस्तुत केंद्रीय बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए जिला भाजपा महामंत्री (अनुसूचित जाति मोर्चा) दीपेश शेंडे ने इसे “साधन से समाधान तक की स्वर्णिम यात्रा” बताया है।
उन्होंने कहा कि यह बजट अमृत-काल का वह अमृत-कलश है, जिससे समृद्धि की सरिता बहेगी और विकसित भारत के विराट संकल्प की सिद्धि सुनिश्चित होगी। यह बजट अर्थ से सामर्थ्य तक, अंत्योदय से अभ्युदय तक और साधन से समाधान तक देश को आगे ले जाने वाला है।
दीपेश शेंडे ने कहा कि इस बजट से खेतों में हरियाली, खलिहानों में खुशहाली और आमजन के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आएगा। आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य के तहत घरेलू उद्योगों को प्रोत्साहन, ऊर्जा सुरक्षा को मजबूती, आयात निर्भरता में कमी, रोजगार सृजन, कृषि उत्पादकता में वृद्धि और शिक्षा-स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सेवाओं के विस्तार के लिए ठोस कदम उठाए गए हैं।
उन्होंने बताया कि इन्हीं नीतिगत प्रयासों का परिणाम है कि देश ने लगभग 7 प्रतिशत की मजबूत विकास दर हासिल की है और गरीबी उन्मूलन की दिशा में उल्लेखनीय प्रगति हुई है। यह बजट भरोसा देता है कि भारत हर वर्ग को साथ लेकर तेज़ी से आगे बढ़ेगा।
अंत में उन्होंने गरीब कल्याण, किसान उत्थान, मातृशक्ति के सम्मान और युवाओं के भविष्य को समर्पित इस जनकल्याणकारी बजट के लिए आदरणीय प्रधानमंत्री Narendra Modi एवं वित्त मंत्री का आभार व्यक्त किया।
रायपुर रायपुर मौसम केंद्र के मौसम वैज्ञानिक बीके चिंधालोरे ने बताया कि केरल में हर…
भोपाल भोपाल के रवींद्र भवन में सोमवार को मध्यप्रदेश राज्य वक्फ बोर्ड का राज्य स्तरीय…
भोपाल भोपाल के बहुचर्चित त्विषा शर्मा की दहेज हत्या के अपराध में आरोपी सास तथा…
भोपाल भोपाल का राजा भोज एयरपोर्ट "इंटरनेशनल एयरपोर्ट" के रूप में जाना जाता है। पिछले…
रायपुर : बहुप्रतीक्षित माँग पूरा होने से कोरबावासियों को मिलेगा बेहतर आवागमन की सुविधा: मंत्री…
दतिया मध्य प्रदेश में दतिया विधानसभा सीट पर उपचुनाव की सुगबुगाहट तेज हो गई है।…