राजनांदगांव, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे नागपुर मंडल आरपीएफ के सुरक्षा आयुक्त दीप चंद्र आर्य ने रेल सुरक्षा बल पोस्ट राजनांदगांव का निरीक्षण किया। निर्माणाधीन रेल सुरक्षा बल पोस्ट भवन का निरीक्षण कर पाई गई कमियों का निराकरण करने अफसरों को निर्देशित किया।
रेल सुरक्षा बल पोस्ट के कार्यालयीन अभिलेखों, रजिस्टरों की जांच कर व्यवस्थित रख-रखाव, सही इंद्राज करने निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान बल सदस्यों का सुरक्षा सम्मेलन लिया गया, जिसमें बल सदस्यों की समस्याओं को सुन कर्तव्यों के प्रभावी और जिम्मेदारी से निर्वहन करने मार्गदर्शन दिया। रेलवे सुरक्षा बल की आधुनिक कार्यप्रणाली आरएसएमएस के नियमित संचालन, समुचित ज्ञान और अभ्यास को सुनिश्चित करने, एनसीआरबी के टूल्स नियमित उपयोग अभ्यास करने अफसरों को निर्देशित किया। राजनांदगांव स्टेशन निरीक्षण के दौरान गाड़ी संख्या 12810 के अनुरक्षण दल की चेकिंग की। ड्यूटी पर तैनात बल सदस्यों को ड्यूटी संबंधित दिशा-निर्देश दिए गए।
बलौदाबाजार। अवैध रेत उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर जिला प्रशासन द्वारा सख्त कार्रवाई की जा…
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार शासन-प्रशासन को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में एक और बड़ा…
सूरजपुर। जिले में जमीन विवाद ने एक परिवार को ऐसी त्रासदी दी, जिसने रिश्तों को…
मोहला मानपुर चौकी। जिले के अम्बागढ़ चौकी ब्लाक के शिवनाथ नदी में मगरमच्छ दिखने से…
कोंडागांव । उपसंचालक पशु चिकित्सा सेवाएं, जिला कोंडागांव के निर्देशानुसार वर्षा ऋतु के पूर्व दूरस्थ…
सूरजपुर । महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा बाल सक्षम नीति 2022 के प्रभावी क्रियान्वयन…