Rajnandgaon : जहां आशा होगी, वहां निराशाभी होगी-मुनि वीरभद्र…

हमने अपनी आत्मा को जागृत करने के लिए कभी सोचा ही नहीं

यही भव है योग्यता प्रकट करने का, अन्य जीवन में हम योग्यता प्रकट नहीं कर पाएंगे

चातुर्मासिक प्रवचन

राजनांदगांव , विनय कुशल मुनि के सुशिष्य एवं 171 दिन तक उपवास का रिकॉर्ड बनाने वाले जैन मुनि वीरभद्र (विराग) जी ने आत्म जागृति का संदेश देते हुए कहा कि जहां आशा करेंगे वहां निराशा भी होगी। इस जीव ने आज तक आशा ही की, इसी वजह से यह जीव दुखी हो गया। आशा की वजह से ही वह इधर-उधर भटक रहा है।

जैन बगीचे के उपाश्रय भवन में अपने नियमित चातुर्मासिक प्रवचन में जैन मुनि वीरभद्र (विराग) जी ने आज यहां कहा कि इच्छाएं कभी खत्म नहीं होती। एक पूरी होती तो दूसरी जागृत हो जाती है। हम इच्छाओं की पूर्ति के लिए सारा समय दे देते हैं किन्तु अपनी आत्मा की जागृति के लिए नहीं। कभी-कभी तो हम शुरुआत को ही सफलता मान बैठते हैं और फिर हमारी साधना वही लटक जाती है, जबकि लक्ष्य काफी दूर होता है। उन्होंने कहा कि जब तक पूर्णता नहीं रहेगी तब तक आत्म कल्याण के क्षेत्र में हम आगे बढ़ ही नहीं पाएंगे।

मुनि वीरभद्र (विराग) जी ने कहा कि सारी इच्छाएं सुख प्राप्ति के लिए होती है किंतु पता गलत होने की वजह से हम भटक जाते हैं। हमने आत्मा को छोड़कर जगत से प्रेम किया किंतु आत्मा की ओर देखा भी नहीं। उन्होंने कहा कि एक मां के दो संतान है जिनमें से एक बच्चा किसी परिवार में और दूसरा बच्चा किसी अन्य परिवार में रह रहा है तो निश्चित है कि दोनों के आचार- व्यवहार में अंतर दिखेगा ही। उन्होंने कहा कि इच्छाएं जब तक संपूर्ण रूप से समाप्त नहीं हो जाएगी, तब तक हम आत्म कल्याण के मार्ग की ओर बढ़ नहीं पाएंगे। योग्य समय का इंतजार कीजिए और समय आने पर आत्म कल्याण की मार्ग में बढ़ जाए। यह जानकारी मीडिया प्रभारी विमल हाज़रा ने दीं।

kgnews

Recent Posts

राजस्व प्रकरणों के ऑनलाइन पंजीयन, ई-ऑफिस के प्रभावी संचालन तथा शिक्षा, स्वास्थ्य एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा

राजस्व प्रकरणों के ऑनलाइन पंजीयन, ई-ऑफिस के प्रभावी संचालन तथा शिक्षा, स्वास्थ्य एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा

रायपुर बिलासपुर संभागायुक्त  सुनील जैन ने शुक्रवार को जांजगीर-चांपा कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय अधिकारियों…

9 hours ago
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में ओरछा हेरिटेज विजन के क्रियान्वयन के लिए स्टेट लेवल कमेटी का गठन

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में ओरछा हेरिटेज विजन के क्रियान्वयन के लिए स्टेट लेवल कमेटी का गठन

भोपाल  राज्य शासन द्वारा ओरछा हेरिटेज विज़न के अनुरूप परियोजनाओं की कॉनफॉर्मिटी सुनिश्चित किए जाने…

10 hours ago
वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने निःशुल्क पौधा वितरण वैन को दिखाई हरी झंडी

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने निःशुल्क पौधा वितरण वैन को दिखाई हरी झंडी

रायपुर वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक  ओपी चौधरी ने रायगढ़ प्रवास के दौरान आज अपने…

10 hours ago
वन मंत्री केदार कश्यप के निर्देश पर वन अपराधों की जांच प्रक्रिया को बनाया जा रहा अधिक प्रभावी

वन मंत्री केदार कश्यप के निर्देश पर वन अपराधों की जांच प्रक्रिया को बनाया जा रहा अधिक प्रभावी

रायपुर वन मंत्री  केदार कश्यप के निर्देश पर वन अपराधों की जांच प्रक्रिया को बनाया…

10 hours ago
शत-प्रतिशत सत्यापन कर पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करें: मुख्य सचिव विकास शील

शत-प्रतिशत सत्यापन कर पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करें: मुख्य सचिव विकास शील

रायपुर मुख्य सचिव  विकास शील की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल…

10 hours ago
एक पेड़ माँ के नाम 3.0’ से हरित भविष्य का संकल्प होगा और मजबूत : वनमंत्री श्री केदार कश्यप

एक पेड़ माँ के नाम 3.0’ से हरित भविष्य का संकल्प होगा और मजबूत : वनमंत्री श्री केदार कश्यप

रायपुर ‘एक पेड़ माँ के नाम 3.0’ से हरित भविष्य का संकल्प होगा और मजबूत…

10 hours ago